Heatwave में खूब खाएं बर्फ जैसा दिखने वाला ये फल, पाचन होगा बेहतर और शरीर रहेगा कूल

Ice Apple Benefits: भीषण गर्मी से खुद को बचाने के लिए अच्छी चीजें अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है. आप ताड़गोला को अपने आहार में शामिल कर सकते है, जिसे खाने से शरीर हेल्दी रहता है. 

Ice Apple Eating Benefits

ताड़गोला यानी आइस एप्पल खाने के फायदे. Image Credit- News24

Ice Apple Eating Benefits: गर्मी और हीटवेव के बढ़ते असर के बीच खुद का ख्याल रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है. इसलिए लोग शरीर को ठंडा रखने वाली चीजें ज्यादा खा रहे हैं. ऐसे मौसम में लोग नारियल पानी, नींबू पानी और तरबूज जैसी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आइस एप्पल यानी ताड़गोला के बारे में सुना है? बर्फ जैसा दिखने वाला यह फल गर्मियों में शरीर के लिए किसी नेचुरल कूलेंट से कम नहीं माना जाता. यह ना सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडा रखता है बल्कि कई बीमारियों से दूर भी रखता है. आप भी इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आइस एप्पल?

आइस एप्पल ताड़ के पेड़ पर आने वाला ऐसा फल है, जिसे हिंदी में ताड़गोला भी कहा जाता है. इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकता है. इसका टेक्सचर नारियल की मलाई जैसा होता है. 

ताड़गोला यानी आइस एप्पल खाने के फायदे 

  • शरीर को हाइड्रेट रखना- गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. आइस एप्पल में मौजूद हाई वॉटर कंटेंट बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. 
  • पाचन को बेहतर करना- अगर गर्मियों में पेट भारी रहना, एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्या परेशान करती है तो आइस एप्पल फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें फाइबर पाया जाता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. 
  • हीटवेव से मिलेगी राहत- आइस एप्पल को नेचुरल कूलिंग फूड माना जाता है. लू के दौरान इसे खाने से शरीर ठंडा रहता है और अंदर से सुकून मिलता है. यही वजह है कि कई लोग गर्मियों में इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं.
  • पेट के लिए फायदेमंद- यह फल पेट की गर्मी को कम करने का काम करता है. इसे आप ड्रिंक्स या फ्रूट चाट बनाकर खा सकते हैं. यकीनन गर्मी में पेट बिल्कुल भी खराब नहीं होगा. 

आइस एप्पल कैसे खाएं?

आप इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे सीधे छीलकर या ठंडा करके खाया जा सकता है. इससे स्वाद बहुत ही अच्छा आएगा. कुछ लोग इस फल की स्मूदी या शेक बनाकर भी पीते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ