Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

कुत्ता काट ले तो तुरंत क्या करना चाहिए? जानिए हॉस्पिटल जाने से पहले किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है

Kutte Ke Katne Par Kya Kare: कई बार सड़क पर चलते वक्त अचानक कुत्ते काट लेते हैं, लेकिन हमें कुत्ते का काटना कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. सही वक्त पर घाव को साफ करना और एंटीसेप्टिक लगाना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आगे परेशानी हो सकती है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 27, 2026 07:48
Dog Bite Infection
कुत्ता काट ले तो सबसे पहले क्या करें? Image Credit- Shutterstock

Dog Bite Infection: कुत्ते के काटने की घटना आम लग सकती है, लेकिन अगर समय रहते सही कदम ना उठाए जाएं तो यह गंभीर बीमारी जैसे रेबीज (Rabies) का कारण बन सकती है. यह एक जानलेवा संक्रमण है, जो कुत्ते की लार के जरिए शरीर में फैलता है. इसलिए घबराने के बजाय तुरंत सही देखभाल करनी जरूरी है. कई बार लापरवाही करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. हालांकि, कुछ लोगों को समझ ही नहीं आता कि कुत्ते के काटने के बाद क्या करना चाहिए. अगर आप इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आइए इस लेख में जानते हैं डॉक्टरों के अनुसार कुत्ता काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए और अस्पताल जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- नाखूनों पर सफेद धब्बे किस कमी की वजह से होते हैं? यहां जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत

---विज्ञापन---

कुत्ते के काटने के बाद क्या करना चाहिए? | Dog bite Prevent Home Remedies

घाव को तुरंत धोएं- कुत्ता काटने के बाद सबसे पहला और जरूरी कदम है घाव को अच्छी तरह साफ करना. इसे 10 मिनट तक पानी से धोएं और पानी में साबुन का इस्तेमाल करें. इससे बैक्टीरिया काफी हद तक हट जाएंगे.
एंटीसेप्टिक लगाएं- घाव को धोने के बाद एंटीसेप्टिक क्रीम को लगाएं. कई एक्सपर्ट्स घाव पर बेटाडीन या कोई भी एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन लगाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह वायरस को फैलने से रोकता है.
खून रोकने के लिए क्या करें- अगर घाव से खून निकल रहा है तो इसे साफ कपड़े या गॉज से हल्का दबाव डालकर साफ करें. साफ करने के बाद कपड़ा दूसरा इस्तेमाल करें.

कुत्ता काटने के बाद दिखने वाले गंभीर लक्षण

  • घाव में ज्यादा सूजन या दर्द
  • बुखार आना
  • जलन या झुनझुनी महसूस होना
  • कुत्ते का असामान्य व्यवहार

इन गलतियों को करने के बचें

  • घाव पर घरेलू नुस्खे अपनाने की कोशिश ना करें जैसे- कुछ लोग हल्दी, तेल, मिट्टी या मिर्च लगाने की कोशिश करते हैं.
  • एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाएं और घाव को दिखाकर सही ट्रीटमेंट लें.
  • डॉक्टर आपको एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने की सलाह देंगे. कई बार मरीज को इम्यूनोग्लोबुलिन इंजेक्शन भी दिया जाता है. पूरा कोर्स समय पर लेना बहुत जरूरी है.
  • अगर आपका टेटनस टीका अपडेट नहीं है तो डॉक्टर इसे भी लगवा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- नींद ना आने की हो गई है बीमारी तो पतंजलि पंचकर्म, षटकर्म और नैचुरोपैथी के ये नुस्खे अनिद्रा को कर देंगे दूर

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 27, 2026 07:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.