Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

किन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है कच्चा प्याज? जानिए क्यों बिगड़ सकती है तबीयत

Onion Khane Ke Nuksan: गर्मियों की थाली में कच्चे प्याज की मात्रा थोड़ी बढ़ दी जाती है, लेकिन क्या आपको पता है ऐसा हर किसी के लिए करना नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि हर इंसान की बॉडी अलग होती है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 5, 2026 07:44
Onion Khane Ke Nuksan
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज? Image Credit- News24

Kin Logo Ko Kachchi Pyaaj Nahi Leni Chahiye: कच्चा प्याज भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है. इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है जैसे सलाद, चाट और दाल-रोटी के साथ आदि. लोग इसे स्वाद और सेहत के लिए खाते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. मगर हर किसी के लिए चीजें एक जैसी नहीं हो सकती. कुछ लोगों के लिए कच्चा प्याज नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. अगर आप गलती से भी ऐसा कर रहे हैं तो आगे जाकर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए और क्यों उनकी तबीयत बिगड़ सकती है. 

इसे भी पढ़ें- Covid-19 का नया वेरिएंट पहले से कितना खतरनाक? क्या मौजूदा वैक्सीन दे पाएंगी सुरक्षा?

---विज्ञापन---

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज? 

  • एसिडिटी और गैस की समस्या वाले लोग- अगर आपको गैस की दिक्कत रहती है तो कच्चा प्याज आपकी परेशानी बढ़ा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स पेट में एसिड बढ़ा देते हैं.
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के मरीज- IBS से पीड़ित लोगों को कच्चा प्याज बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट पेट में ठीक से पचता नहीं है और यह परेशानी पैदा कर सकता है. 
  • एलर्जी वाले लोग- कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी होती है. कच्चा प्याज खाने पर स्किन रैशेज, खुजली, आंखों में पानी आना या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
  • लो ब्लड प्रेशर वाले लोग- कच्चा प्याज ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, लेकिन जिन लोगों का पहले से ही ब्लड प्रेशर लो रहता है. प्याज उनके लिए खतरनाक हो सकता है.
  • पेट में अल्सर की समस्या वाले लोग- प्याज उनके लिए नुकसानदायक है जिन्हें अल्सर की बीमारी है. कई रिसर्च में बताया गया है कि यह पेट की अंदरूनी परत को और ज्यादा इरिटेट करता है, जिससे दर्द और जलन बढ़ सकती है. 
  • मुंह में आती बदबू से परेशान लोग– कच्चा प्याज खाने से मुंह में बदबू आने लगती है. इसलिए अगर आपको पहले से ही यह बीमारी है तो इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से ही डाइजेशन वीक है, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. 

कच्चा प्याज खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

  • लोगों को हमेशा. खाली पेट कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए. 
  • अगर आपने ज्यादा मात्रा में खा लिया तो आपको परेशानी हो सकती है. 
  • अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर ही सेवन करें. 
  • कच्चे की बजाय हल्का पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- गर्भ में ही बीमारियों का पता लगाती है यह तकनीक, इस तरह कोख में रहते हुए ही मिल जाएगी बच्चे की पहली हेल्थ रिपोर्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2026 07:43 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.