Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

किन महिलाओं को रात में नहीं खाना चाहिए दही? जान लीजिए वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

Dahi Kin Logo Ko Nahi Khana Chahiye: सर्दियों के मौसम में दही सबसे ज्यादा खाया जाता है, क्योंकि यह बहुत ही फायदेमंद है. पर क्या आपको पता है कि कई मामलों में रात में दही खाना नुकसादायक साबित हो सकता है, खासतौर पर महिलाओं को लेकिन क्यों? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 31, 2026 10:30
Dahi Kin Logo Ko Nahi Khana Chahiye
किन महिलाओं को रात में नहीं खाना चाहिए दही? Image Credit- Freepik

गर्मियों में अक्सर ठंडी चीजें खाने की सलाह दी जाती है. इसलिए लोग अपनी थाली में दही को जरूर शामिल करते हैं, क्योंकि यह हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद कैल्शियम और बैक्टीरिया पाचन को मजबूत करने का काम करते हैं. साथ ही, गर्मियों से बचाने के भी काम करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ महिलाओं को रात में दही खाना खतरनाक साबित हो सकता है. आर्युवेद डॉक्टर के मुताबिक, रात में दही खाने से शरीर में कई तरह से नकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ये बदलाव क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह 1 लहसुन खाने के चौंकाने वाले फायदे! दिल, शुगर और डाइजेशन सब रहेगा कंट्रोल

---विज्ञापन---

किन महिलाओं को रात में नहीं खाना चाहिए दही?

कफ में बिल्कुल ना खाएं- अगर आपको कफ रहता है या खांसी की दिक्कत है तो दही का सेवन बिल्कुल भी ना करें. रात में खाया गया दही कई बार भारी पड़ जाता है और महिलाओं को सुबह सोकर उठते ही नाक बंद होने का एहसास भी हो सकता है.
सांस की समस्या- अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें सांस की समस्या है तो उन्हें भी दही खाने से परहेज करना चाहिए, खासतौर से रात में. रात में यह समस्या हो बढ़ सकती है और आपको ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
गैस की समस्या- यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है जिनका पाचन कमजोर है उन महिलाओं को रात में दही बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. जब डाइजेस्टिव फायर धीमी होती है तो इसे पचाना मुश्किल हो जाता है.
जोड़ों के दर्द से परेशान- जिन महिलाओं को जोड़ों में दर्द या गठिया की समस्या है, उन्हें भी रात में दही खाने से बचना चाहिए. यह शरीर में सूजन और दर्द को बढ़ा सकता है. अगर आप खा रहे हैं तो आपको एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
साइनस की समस्या- साइनस की समस्या में भी दही खाना नुकसानदायक हो सकता है. इससे आपको लगातार सिर दर्द रहने की शिकायत हो सकती है और सांस लेने में तकलीफ का भी सामना करना पड़ सकता है.

क्या रात में दही बिल्कुल नहीं खाना चाहिए?

इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको रात में दही का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. आप दही पूरी तरह बंद ना करें. दही को खाने के लिए इसमें ऊपर से थोड़ी काली मिर्च मिलाएं और जीरा भी डाल दें. स्वाद बढ़ाने के लिए कोई व्यंजन भी तैयार कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

दही खाने का सही समय क्या है?

दही खाने का सबसे अच्छा समय दिन का होता है, खासकर दोपहर में. इस समय यह आसानी से पच जाता है और शरीर को पूरा फायदा देता है. रात में ठंडी चीज खाने से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स साइकल बदलना क्यों हो सकता है रिस्की? एक्सपर्ट ने बताया क्या हैं महिलाओं में दिखने वाले 5 वार्निंग साइन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 31, 2026 10:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.