Kidney Stone Symptoms: किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक आम लेकिन बेहद तकलीफदेह समस्या होती है। ऐसा तब होता है जब किडनी में मिनरल्स और नमक जमा होकर कठोर कणों का रूप ले लेते हैं। हालांकि, शरीर में कोई भी बीमारी होती है तो हमारी बॉडी कुछ वॉर्निंग साइन्स देती हैं जिन्हें हमें गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि यहीं वह समय होता है जब हम बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। मगर कई बार लोग शुरुआत में ही इसे नजरअंदाज कर देते हैं। पथरी होने पर शरीर सुबह के समय कुछ ऐसे संकेत देने लगता है जो आसानी से समझे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं।
क्या है एक्सपर्ट की राय?
आकाश हेल्थकेयर के रोबोटिक यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट, यूरो ऑन्कोलॉजी, एंड्रोलॉजी एंड मेल फर्टिनिटी के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. विकास अग्रवाल बताते हैं कि गुर्दे की पथरी एक कॉमन किडनी डिजीज है जो लाइफस्टाइल बेसिस और कई बार जेनेटिक्स से भी हो सकती है। ऐसी बीमारियों से बचने के लिए सबसे जरूरी है सही डाइट और पूरे दिन की अच्छी गतिविधि।
डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी दिन हम अनहेल्दी इटिंग करते हैं या अपने डेली रूटीन में बदलाव करते हैं तो अगले दिन हमें वापस अपने पुराने रूटीन को फॉलोअप करना चाहिए। मगर अब के युवाओं की रोज की दिनचर्या ही खराब और बिगड़ी हुई है। ऐसे में उनकी सेहत कैसे सही रहेगी?
ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद भारतीयों में बढ़ी विटामिन बी-12 की कमी? सप्लीमेंट की बिक्री बढ़ी, क्या है वजह?
सुबह के समय दिखते हैं ये 7 संकेत
थकान- किडनी स्टोन होने पर शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इस वजह से पर्याप्त नींद लेने के बाद भी सुबह शरीर थका हुआ रहता है।
खुजली- स्किन में खुजली होना भी किडनी स्टोन का संकेत होता है। ये सुबह के समय या नहाने के बाद भी हो सकता है क्योंकि पथरी में ड्राई स्किन का भी प्रॉब्लम होता है।
सांस लेने में दिक्कत- गुर्दे में पथरी होने से फेफड़ों में लिक्विडिटी बढ़ जाती है। इस वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ये भी किडनी स्टोन का संकेत होता है।
हाई बीपी- किडनी में पथरी होने पर अक्सर उन मरीजों को सुबह के समय हाई बीपी की समस्या हो जाती है।
उल्टी- कई बार रोगियों को सुबह के समय उल्टी और मतली जैसी महसूस होती है। हालांकि, कभी-कभी उल्टी आती नहीं है सिर्फ महसूस होती है।
पैरों की सूजन-किडनी स्टोन होने पर पैरों में भी सूजन हो जाती है। ये सूजन अक्सर सुबह के समय ही दिखाई देती है।
पेशाब में खून आना- कई बार सुबह उठने के बाद जब आप पेशाब करते हैं तो वह लाल या उसमें हल्के खून के धब्बे दिखाई दे सकते हैं।
कैसे करें बचाव?
- रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
- अपनी डाइट में ताजे फल-सब्जियों को शामिल करें, नमक और चीनी का सेवन कम करें।
- ऑक्सालेट युक्त चीजें कम खाएं- पालक, चाय, नट्स, चॉकलेट जैसे फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करना सही रहेगा।
- टेस्टिंग अगर किसी को पहले स्टोन हो चुका है तो उन्हें समय-समय पर अल्ट्रासाउंड और यूरिन टेस्ट करवाते रहना चाहिए।
- लाइफस्टाइल मैनेजमेंट, रोजाना नियमित व्यायाम करें, वजन नियंत्रित रखें और पर्याप्त नींद लें। स्मोकिंग, शराब और तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- कुत्ता काट लें तो तुरंत क्या करना चाहिए, लार शरीर में पहुंचकर कैसे बनता है जहर?
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
21 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
23 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines