---विज्ञापन---

हेल्थ

कान की किस बीमारी में फायदेमंद है मूली? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे कर सकते हैं मूली का इस्तेमाल

White Radish Benefits for Ears: अगर आप कान की समस्या से जूझ रहे हैं और दावा खाने से फायदा नहीं हो रहा है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप मूली को अपने रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं. 

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 22, 2026 14:25
White Radish Benefits for Ears
कान की किन समस्याओं में फायदेमंद है मूली? Image Credit- News24

Mooli Khane Ke Fayde: मूली एक ऐसी सब्जी है जो आमतौर पर सलाद और पराठों में इस्तेमाल की जाती है, लेकिन क्या आपको पता है इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, मूली खाने के कई औषधीय गुण हैं, जो ना सिर्फ पाचन को सुधारने का काम करते हैं बल्कि कान के लिए भी फायदेमंद है. इसको लेकर आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण जी का कहना है कि अगर आपके कान में दर्द है या खुजली की समस्या है तो आपको मूली से तैयार कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए. ऐसा करने से कान दर्द और हल्के संक्रमण में राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं किन समस्याओं में मूली उपयोगी है और इसे दवा के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Yellow Fever होने पर क्या होता है? यहां जानिए इसके शुरुआती 5 खतरनाक लक्षण, बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज

---विज्ञापन---

कान की किन समस्याओं में फायदेमंद है मूली?

आचार्य बालकृष्ण जी के मुताबिक, मूली में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हल्की खुजली या शुरुआती संक्रमण में राहत देने में मदद कर सकते हैं.

  • हल्का कान दर्द में फायदेमंद 
  • कान में जमा मैल साफ करना 
  • हल्का संक्रमण और खुजली कम करना 
  • कान का दाना सही करना 

घर पर मूली की आयुर्वेदिक दवा बनाने का तरीका

सामग्री

  • मूली का रस- 200 ग्राम 
  • सरसों का तेल- 50 ग्राम 

विधि

  • मूली को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. 
  • आप पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • इसमें 50 ग्राम सरसों तेल में मूली का रस मिलाकर हल्का गुनगुना करें. 
  • अगर पत्ते हैं तो जलाकर खत्म कर दें.  
  • ठंडा होने पर ड्रॉपर से 2 बूंद कान में डालें. 
  • कुछ मिनट सिर को एक तरफ झुकाकर रखें. 
  • दिन में 1 बार किया जा सकता है. 

मूली के फायदे

  • पाचन सुधारने में मदद करना 
  • शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार
  • इम्युनिटी मजबूत करने में मददगार 
  • लीवर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

मूली सिर्फ खाने की चीज नहीं है बल्कि आयुर्वेद में उपयोगी औषधि भी मानी जाती है. हल्के कान दर्द, खुजली या मैल जमने जैसी समस्याओं में मूली और सरसों तेल से बना घरेलू उपाय राहत दे सकता है. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- आंखों की ये खतरनाक बीमारी छीन सकती है आपकी रोशनी! अभी जानें इसके शुरुआती लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 22, 2026 02:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.