दही खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया दही में क्या डालकर खाने पर सेहत अच्छी रहती है

Right Way To Eat Curd: दही को सही तरह से ना खाया जाए तो यह फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि दही को किन चीजों के साथ खाना चाहिए और किन चीजों के साथ नहीं.

Right Way To Eat Curd

दही खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

How To Eat Curd: गर्मियों में दही खाने का मजा ही कुछ और होता है. ठंडा-ठंडा दही हर मील को परफेक्ट बना देता है. लेकिन, इसे सही चीजों के साथ ना खाया जाए तो यह पेट खराब होने की वजह भी बन जाता है. दही का सही तरह से सेवन करना चाहिए और इसे कैसे नहीं खाना चाहिए यह बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके श्वेता ने बताया है कि दही खाने का सही तरीका (Dahi Khane Ka Sahi Tarika) क्या है. श्वेता कहती हैं कि दही एक बेहद ही गुणकारी और फायदेमंद चीज है, लेकन कभी-कभी उसे गलत चीजों के साथ खा लिया जाता है जिससे एसिडिटी या गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए दही के सही कोंबिनेशन का पता होना जरूरी है. आयुर्वेद के अनुसार भी व्यक्ति को विरुद्ध आहार खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे पाचन खराब हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दही खाने का सही तरीका क्या है

  • दही और नमक को मिक्स करके नहीं खाना चाहिए.
  • दही और मिश्री को साथ मिलाकर खाएंगे तो यह कूलिंग इफेक्ट देता है.
  • दही में आंवला चूर्ण डालकर खाने पर यह पित्त को कंट्रोल करता है.
  • दही और घी एकसाथ खाया जाए तो यह पाचन को बेहतर बनाता है.
  • दही को उड़द की दाल के बड़े के बजाय मूंग दाल के बड़े के साथ खाना चाहिए.

दही खाने के क्या फायदे होते हैं

कब्ज होती है दूर – दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पेट की सेहत को अच्छा रखते हैं. दही खाने पर कब्ज से छुटकारा मिलता है.

विज्ञापन

दस्त में राहत – दही को चावल के साथ डालकर खाने पर दस्त की दिक्कत में राहत मिलती है.

हड्डियों और दांतों के लिए – दही में हड्डियों और दांतों को मजबूती देने के लिए कैल्शियम और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा होती है.

विज्ञापन

घटता है वजन – दही में हेल्दी कैलोरी होती है और इसे खाने पर वजन कम होने में मदद मिलती है.

दिल की सेहत – दही खाने पर दिल की सेहत को फायदा मिलता है. दही कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कंट्रोल करने में भी असरदार है.

विज्ञापन

त्वचा और बालों को फायदा – दही के सेवन से बालों और त्वचा को नमी मिलती है.

इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

इस बात का ध्यान रखें कि दही को गर्म करके खाने की सलाह नहीं दी जाती है. इससे दही के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. इसके साथ ही, दही को दूध के साथ लेने से परहेज करें. आयुर्वेद में दही को रात के समय खाने से मना किया जाता है क्योंकि इससे कफ दोष बढ़ सकता है, इस बात का खास ध्यान रखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ