पेन किलर की तरह काम करेगा ये देसी नुस्खा, सिर्फ 1 गिलास पीने से शरीर के दर्द में मिल सकती है राहत 

Body Pain Relief Remedies: शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए हमेशा दावा खाते हैं, लेकिन रोजाना दवा लेना ठीक नहीं. इसलिए आपको घरेलु नुस्खों पर ध्यान देना चाहिए. 

Body Pain Relief Remedies

किन लोगों को मिल सकता है ज्यादा फायदा.Image Credit- News24

Body Pain Treatment Remedy: दिनभर काम करने की वजह से थकान महसूस होती है. इससे बचने के लिए कुछ लोग पेन किलर खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है रोजाना दवा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं. मगर क्या किया जाए, कभी कमर दर्द, कभी जोड़ों का दर्द तो कभी मांसपेशियों में अकड़न लोगों को परेशान करती रहती है. ऐसे में कई लोग तुरंत राहत पाने के लिए पेन किलर लेनी ही पड़ती है, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं और शरीर में होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं. हमारा बताया गया यह नुस्खा शरीर में सूजन कम करने और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में दर्द होने के कारण 

  • मांसपेशियों और जोड़ों में समस्या
  • पोषण की कमी होना 
  • ठंड लगना 
  • ज्यादा काम करना 
  • नींद का पूरा ना होना 

हल्दी, हींग और काली मिर्च से मिलेगी राहत 

एक्सपर्ट के मुताबिक, दर्द से राहत पाने के लिए आपको ये नुस्खा अपनाना होगा. बता दें, यह नुस्खा एक तरह की देसी ड्रिंक है जिसे बनने मे लिए मसालों की जरूरत होगी जैसे हल्दी, हींग और काली मिर्च आदि. इन सामग्रियों में प्राकृतिक तत्व हैं जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. ये शरीर के दर्द, सूजन और थकान को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

सामग्री

  • आधा कप- पानी 
  • आधा कप- अदरक
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी 

विधि

सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गर्म करें. अब इसमें पानी हल्दी, अदरक और काली मिर्च डाल दें. इसे 2-3 मिनट तक उबालें. फिर गैस बंद करने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें और फिर उसमें शहद मिलाकर पी लें. 

विज्ञापन

क्या होगा फायदा? 

  • हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है. वहीं, हींग और काली मिर्च में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मांसपेशियों के दर्द और जकड़न को कम करने में सहायक हो सकते हैं. 
  • काली मिर्च हल्दी के पोषक तत्वों को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करती है. इसलिए यह ड्रिंक शरीर के दर्द को कम करने में असरदार मानी जाती है. 

किन लोगों को मिल सकता है ज्यादा फायदा

  • जोड़ों का दर्द में पीना फायदेमंद 
  • मांसपेशियों में दर्द वाले लोगों को मिलेगा फायदा 
  • बदलते मौसम में शरीर टूटने की समस्या रहना 
  • लंबे समय तक बैठकर काम करने से कमर या गर्दन में दर्द होता है. 

कब और कैसे पिएं

इस ड्रिंक को रात में सोने से पहले पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर को आराम मिलता है और नींद भी बेहतर आती है. अगर दर्द ज्यादा रहता है तो हफ्ते में 3 बार इसका सेवन किया जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ