हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Intermittent Fasting Side Effects: क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग से डैमेज हो रहा है लिवर? जानें एक्सपर्ट की राय

Intermittent Fasting Side Effects: इंटरमिटेंट फास्टिंग शरीर के लिए फायदेमंद होती है, पर क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग से हमारा लिवर प्रभावित हो रहा है? जानिए इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है।

विज्ञापन

Intermittent Fasting Side Effects: फिट रहने के लिए हम तरह-तरह की एक्सरसाइज, डाइटिंग जैसे तरीके अपनाते हैं। इन्हीं में से एक इंटरमिटेंट फास्टिंग है जो आजकल काफी ट्रेंड में है। वेट लॉस के इस नए तरीके को फॉलो कर लोग अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, लोगों को इसका फायदा भी हुआ है। सेलेब्रिटीज भी वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में, हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर एसके सरीन ने इंटरमिटेंट फास्टिंग को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो हमें जरूर जानने चाहिए।

क्या कहा एक्सपर्ट ने?

डॉक्टर एसके सरीन एक सीनियर डॉक्टर हैं, जो लिवर की समस्याओं को लेकर अपनी राय लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट शो में बताया कि लिवर के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग हानिकारक है, यह हमारे लिवर को डैमेज कर सकती है।

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

विज्ञापन

क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग?

इंटरमिटेंट फास्टिंग में दिन के कुछ समय फास्ट का रखना होता है और एक तय समय पर ही खाना खाना होता है। ऐसा करने से शरीर में ज्यादा मात्रा में कैलोरी नहीं जाती है और डाइट भी कंट्रोल रहती है। डॉक्टर सरीन के अनुसार इंटरमिटेंट फास्टिंग में 16 घंटों के गैप के बाद खाना खाया जाता है, जो कि लिवर की ओवरऑल हेल्थ के लिए सही नहीं है। लिवर ऐसा अंग है जो डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म, डिटॉक्सिफिकेशन और हार्मोन रेगुलेशन का काम करता है। ऐसे में इंटरमिटेंट फास्टिंग, जिसमें 16 घंटे के गैप में खाना खाया जाता है, उससे लिवर के फंक्शनिंग में परेशानियां हो सकती हैं।

और क्या कहा एक्सपर्ट ने?

उन्होंने कहा कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से बेहतर है टाइम रेस्ट्रिक्टिंग ईटिंग। 16 घंटे के गैप में भोजन करना ज्यादा हानिकारक है। स्वस्थ रहने के लिए समय निर्धारित करके खाना खाना सही रहता है। उनके अनुसार, सूर्योदय के बाद पहला मील लेना चाहिए और सूर्यास्त से पहले दिन का अंतिम मील खा लेना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, लिवर प्रभावित होने से हार्ट हेल्थ भी बिगड़ती है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है।

विज्ञापन

लिवर को हेल्दी रखने के कुछ उपाय

  • रोजाना लगभग 8-10 गिलास पानी पिएं।
  • शराब के सेवन से बचें।
  • रोजाना व्यायाम करने की आदत बनाएं।
  • डाइट में पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और शलजम को शामिल करें।

ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola