हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Home Remedies: बढ़ता शुगर लेवल कम करने में मददगार हैं ये 7 घरेलू नुस्खे

How To Reduce Sugar Level Home Remedies: आज के समय में डायबिटीज होना बहुत ही नॉर्मल है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कैसे हेल्प कर सकता है। क्योंकि कभी-कभी मेडिसिन ज्यादा खाने से अच्छा है कि कुछ आसान नुस्खों से शुगर कंट्रोल करें। 

विज्ञापन
शुगर लेवल कैसे कम करें Image Credit: Freepik

How To Reduce Sugar Level Home Remedies: आज के समय में डायबिटीज सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों को ही नहीं बल्कि युवाओं और छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। डायबिटीज (Diabetes) का कोई उपचार नहीं है, बस इसे कंट्रोल करके ही रख सकते हैं। शरीर में ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना बहुत जरूरी है और इसी में कुछ लोग लापरवाही करते हैं।

ब्लड शुगर बढ़ जाने पर ज्यादा प्यास लगना, ड्राईनेस, बार-बार पेशाब आना, थकान, कमजोरी, धुंधला दिखना और खुजली जैसे लक्षण होते हैं। कई बार बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल आंखों के साथ-साथ किडनियां तक डैमेज कर सकता है।

शुगर (Diabetes) के लेवल को कंट्रोल करने में कुछ घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल केवल डायबिटीज के इलाज के साथ ही किया जाना चाहिए और इसके उपचार में किसी भी नए उपाय को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें।

विज्ञापन

ये हैं कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं- 

नींबू का रस

नींबू के रस में विटामिन सी और अंतिऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो इंसुलिन के चलाने वाले काम में मदद कर सकते हैं।

करेला या करेला का रस

करेला डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसे पीने से पहले इसके बीज निकाल देने चाहिए। सुबह-शाम इसका जूस पीने से काफी हद तक शुगर कंट्रोल रहती है।

विज्ञापन

मेथी दाना

मेथी के दाने को रात भर भिगोकर सुबह खाने से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आप इसके पानी को पी सकते हैं।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नामक एक प्रोडक्ट होता है जो इंसुलिन के असर को कुछ हद तक नॉर्मल कर सकता है।

विज्ञापन

जामुन

जामुन के पत्ते का रस पीने से भी शुगर लेवल कम हो सकता है। आप चाहे जामुन भी खा सकते हैं। बाजार में जामून का रस भी मिलता है।

हेल्दी वेट 

ज्यादा वजन डायबिटीज का मुख्य कारण हो सकता है, इसलिए सेहतमंद वजन रखना भी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

रोजाना व्यायाम करना 

योग, व्यायाम, या जिम जैसी रेगुलर एक्सरसाइज डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। जब भी आप इन नुस्खों का इस्तेमाल करें, तो ध्यान रखें कि वे सिर्फ डायबिटीज के इलाज के लिए हों और साथ ही डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें- CM जगन मोहन रेड्डी की चोट कितनी गंभीर? जानें 10 ऐसे जख्म

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें। News24 की ओर से किसी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola