---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Pregnancy से पहले शरीर को ऐसे करें तैयार, इन 5 टिप्स से मिलेगी मदद

Pregnancy Tips: कपल को बेबी प्लानिंग करने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है, खासतौर पर महिलाओं को अपना ज्यादा ध्यान रखना होता है। प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले आपको अपनी बॉडी के बारे में भी जान लेना चाहिए कि क्या आपका शरीर अभी गर्भधारण के लिए तैयार है या नहीं।

---खबर नीचे जारी है---

Pregnancy Tips: गर्भधारण करने से पहले महिलाओं को अपने शरीर को समझ लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि कई बार प्रेग्नेंसी शुरुआत में तो सही चलती है लेकिन कुछ समय बाद कॉम्प्लिकेटेड हो जाती है। इसलिए अक्सर कपल्स को फैमिली प्लानिंग से पहले किसी डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि गर्भावस्था के समय महिलाओं को कई सारी समस्याएं होती हैं। अगर गर्भावस्था की तैयारी से पहले ही आप सलाह-मशवरा कर लेते हैं तो परेशानियां कम की जा सकती हैं। हम आपको अपनी रिपोर्ट के जरिए प्रेग्नेंसी से पहले कैसे क्या तैयारियां करनी चाहिए, उस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

प्रेग्नेंट होने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

1. चोटों का इलाज करवाएं

---खबर नीचे जारी है---

अगर आपको शरीर पर पहले से कहीं चोट लगी हो तो उस पर ध्यान दें क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ता है, जिससे चोटों पर दबाव आता है और दर्द बढ़ सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले अपनी पुरानी चोटों का इलाज करवा लें। इन चोटों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध

---खबर नीचे जारी है---

2. पेट की मांसपेशियों को मजबूत करें

गर्भावस्था के चलते बच्चा पेट में ही पलता है, जिससे पेट की मांसपेशियां फैलती हैं और उन पर दबाव भी पड़ता है। इसलिए पेट की मांसपेशियों को मजबूत रखना जरूरी है। कमजोर मसल्स और मांसपेशियों से प्रेग्नेंसी के दौरान कमर और पीठ का दर्द बढ़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

3. हार्ट हेल्थ का ख्याल रखें

प्रेग्नेंसी के दौरान हार्ट रेट बढ़ जाता है, जिससे तनाव, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे बचने के लिए आपको प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले किसी कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क कर, एक बार दिल की सेहत का चेकअप करवाना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

4. शरीर को स्वस्थ बनाएं

---खबर नीचे जारी है---

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का निचला हिस्सा दबाव में आता है, क्योंकि ऊपरी भाग का वजन बढ़ने लगता है। इस समय पेल्विक कमजोरी होना तय है, इसलिए आपको कमर से ऊपर के शरीर को मजबूत रखने की कोशिश करनी चाहिए। अगर लोअर बॉडी कमजोर रहेगी तो हिप्स में दर्द बढ़ेगा, जिससे चलने-फिरने में दिक्कतें आ सकती हैं।

5. पैरों की मजबूती

---खबर नीचे जारी है---

प्रेग्नेंसी में पैरों की गतिविधियों पर असर पड़ता है। इसलिए आपको पैरों की मजबूती पर ध्यान देना होगा, क्योंकि शरीर का सारा भार पैरों पर ही आता है। इसके लिए आप पैरों से जुड़ी कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं।

इन टिप्स से मिलेगी मदद

चोटों के इलाज के लिए फिजियोथेरेपी ले सकती हैं।
कार्डियो एक्सरसाइज जैसे जॉगिंग और स्वीमिंग करें।
प्लैंक और पायलेट्स वाली एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद हैं।
खाना-पान सही रखें।
प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले जरूरी ब्लड टेस्ट करवा लें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 06, 2024 01:12 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola