Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

रोजाना कर लिए ये 5 काम तो हार्ट अटैक का रिस्क 60 से 70% हो जाएगा कम, दिल के डॉक्टर ने दी सलाह

How To Reduce Heart Attack Risk: दिल की दिक्कतों से दोचार हो रहे लोगों को खासतौर से अपनी सेहत और दिल की सेहत का ख्याल रखना चाहिए. ऐसे में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश जैन ने बताया वो कौन से काम हैं जो हार्ट अटैक आने की संभावना को कम करते हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 20, 2026 14:45
Heart Attack Risk
क्या आप दिल का दौरा पड़ने के जोखिम को कम कर सकते हैं?

Heart Attack Risk: दिल का दौरा पड़ने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है. ऐसे में हमें उन कामों से परहेज करना जरूरी है जो हार्ट अटैक आने के रिस्क को बढ़ाते हैं. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. अखिलेश जैन. दिल के डॉक्टर यानी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें डॉक्टर इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि वो कौन से आसान से काम हैं जो हार्ट अटैक आने के खतरे को 60 से 70 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं. आप भी इन बातों को ध्यान में रखकर हार्ट अटैक का रिस्क कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – पैर के तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है? वक्त रहते पहचानना है बेहद जरूरी

---विज्ञापन---

कैसे कम होगा हार्ट अटैक का रिस्क | How To Lower Heart Attack Risk

  • पूरी नींद लें क्योंकि नींद की कमी दिल की दिक्कतों (Heart Problems) को बढ़ाती है.
  • समय से और घर पर बना कम तेल वाला खाना खाएं.
  • रोजाना 40 से 45 मिनट ब्रिस्क वॉक करें.
  • धूम्रपान और शराब जैसी लत वाली चीजें से दूर रहें.
  • जितना हो सके कम से कम तनाव लें.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • हेल्दी डाइट फॉलो करना बेहद जरूरी है. डॉक्टर की सलाह है कि कम नमक वाला, कम शुगर वाला और कम सैचुरेटेड फैट वाला खाना ही खाना चाहिए.
  • रेग्यूलर फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है. रोजाना 30 मिनट ब्रिस्क वॉक की जाए तो इससे दिल स्ट्रॉन्ग बनता है.
  • ब्लड प्रेशर, शुगर और कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें. अगर डॉक्टर ने दवा दी है तो उसे समय पर लेते रहें.
  • तंबाकू से परहेज करें. इसे कम करने के बजाय पूरी तरह छोड़ना जरूरी है.
  • स्ट्रेस मैनेजमेंट और प्रोपर नींद रिकवरी और प्रोटेक्शन के लिए जरूरी है.

हार्ट अटैक के चेतावनी संकेत क्या होते हैं

हार्ट अटैक से पहले सीने में दर्द महसूस हो सकता है. इसमें बेचैनी होती है और ऐसा लगता है जैसे सीने को कोई जकड़ रहा है. भारीपन और जलन भी महसूस होती है. इसके अलावा, दर्द अक्सर बाईं बांह की तरफ होने लगता है. यह दर्द पीठ और पेट तक फैल सकता है. अक्सर ही सांस फूलने लगती है, ठंडे पसीने आते हैं, मतली आती है, चक्कर आते हैं और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से हाथों में खुजली होती है?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 20, 2026 02:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.