Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

आयरन खाना ही नहीं एब्जॉर्ब होना भी जरूरी है, डॉक्टर ने बताया कैसे पूरी होगी हीमोग्लोबिन की कमी

How To Increase Hemoglobin: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को खून की कमी कहा जाता है. ऐसे में डॉक्टर बता रही हैं कौन से फूड कोंबिनेशन शरीर को आयरन सोखने में मदद करते हैं जिससे हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो जाती है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Apr 7, 2026 15:10
Khoon Ki Kami
इस तरह पूरी होगी आयरन की कमी.

How To Increase Blood: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर ना सिर्फ थकान होती है बल्कि गंभीर दिक्कतें भी हो सकती हैं, खासतौर से प्रेग्नेंट महिला को हीमोग्लोबिन की कमी से कोंप्लिकेशंस होने का खतरा रहता है. ऐसे में कोशिश की जाती है कि आयरन का भरपूर सेवन किया जाए जिससे आयरन की कमी पूरी हो जाए. रोबोटिक सर्जन डॉ. तृप्ति रहेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि आयरन की कमी (Iron Deficiency) को किस तरह पूरा किया जा सकता है. डॉक्टर ने बताया कि बहुत सी औरतें अनार, पालक और चुकंदर खाती हैं लेकिन फिर भी उनका हीमोग्लोबिन लेवल कम रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आयरन खाने से ज्यादा जरूरी है इसका शरीर में एब्जॉर्प्शन होना. ऐसे में कुछ फूड कोंबिनेशन ऐसे हैं जिनसे शरीर को आयरन मिलता भी है और शरीर आयरन को बेहतर तरह से एब्जॉर्ब भी कर पाता है. इससे हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) बढ़ने में मदद मिलती है. यहां जानिए कौन से हैं ये हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले फूड्स.

यह भी पढ़ें – रोज रात 3 बजे उठकर बाथरूम जाना पड़ता है तो शरीर दे रहा है इस समस्या का संकेत, जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत

---विज्ञापन---

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

पालक और नींबू – पालक में भरपूर आयरन होता है लेकिन यह आयरन शरीर में आसानी से एब्जॉर्ब नहीं होता है. ऐसे में अगर आप पालक की सब्जी पर नींबू का रस डालकर खाएंगे तो इससे आयरन को एब्जॉर्ब होने में मदद मिलेगी.

अनार और कद्दू के बीज – एक कटोरी अनार में एक चम्मच कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) डालकर खाएं. कद्दू के बीज में आयरन होता है और अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन के प्रोसेस में हेल्प करता है.

---विज्ञापन---

चुकुंदर, गाजर और मौसंबी का जूस – चुकुंदर और गाजर के साथ मौसंबी का जूस लेने पर विटामिन सी भी मिलता है जिससे आयरन का एब्जॉर्प्शन बेहतर होता है.

गुड़ और चना – अगर आप एक चुटकी चना लेते हैं तो उसके साथ एक टुकड़ा गुड़ का भी ले लें. गुड़ में आयरन होता है और चने का प्रोटीन इस आयरन को हीमोग्लोबिन में कंवर्ट होने के प्रोसेस को सपोर्ट करता है.

खजूर और बादाम – रोजाना 2 खजूर और 5 भीगे हुए बादाम खाने पर फायदा मिलता है. खजूर आयरन से भरपूर होता है और बादाम में कॉपर होता है जोकि रेड ब्लड सेल्स की फॉर्मेशन में इंम्पोर्टेंट रोल प्ले करता है.

कभी ना करें यह गलती

डॉक्टर बताती हैं कि ऐसी कुछ गलतियां हैं जिन्हें करने से परहेज करना चाहिए. अगर आप आयरन से भरपूर फूड्स खा रहे हैं तो इन्हें खाने से एक घंटे पहले और एक घंटे बाद में आपको चाय या कॉफी नहीं लेनी है. चाय और कॉफी में टैनिंस होते हैं जोकि आयरन के एब्जॉर्प्शन को ब्लॉक करते हैं.

यह भी पढ़ें- डिनर के बाद खा लिए 1 चम्मच ये बीज तो कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए नहीं खानी पड़ेगी दवा, डॉक्टर ना बताया

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


First published on: Apr 07, 2026 03:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.