High Uric Acid And Kidney Problems: इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल की वजह से कई बीमारियों का शिकार ज्यादातर लोग गो जाते हैं। इनमें से एक है किडनी की परेशानी। ये समस्या यूरिक एसिड के बढ़ने से होती है। खान-पान या फिर खराब रुटीन होने से कुछ लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो जाती हैं और कुछ को ‘यूरिक एसिड’ की प्रॉब्लम होती है।
शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के चलते स्ट्रोक, हार्ट की समस्या से लेकर अर्थराइटिस की बीमारी की वजह बन रहा है। खासकर सर्दियों में कम पानी पीने से और हाई प्रोटीन डाइट होने की वजह से यूरिक एसिड ज्यादा होने का जोखिम बढ़ता है, जो कंट्रोल ना किया गया तो किडनी फेलियर तक हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि रोजाना अच्छी डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। ताकि सेहत ठीक रहे और आप कई बीमारियों से बचे रह सकें। Dr. JP Agarwal (Agarwal Medi Care Centre Bazaria, Ghaziabad) ने इसपर कुछ जरूरी जानकारी साझा की-
यूरिक एसिड को कैसे करें कंट्रोल
सेब का सिरका
कुछ भी खाने के बाद 1 चम्मच सेब का सिरका पी सकते हैं। इससे भी बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कम हो सकता है।
यूरिक एसिड से किडनी पर कैसे हो सकता है बुरा असर, जानें इस Video में-
लौकी का जूस
लौकी को उबालें और इसके पानी को हल्का नमक डालकर सेवन कर सकते हैं।
हरी सब्जियों का सेवन
सर्दियों में खूब हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए
अजवाइन का सेवन
अजवाइन खाने से आपका बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कम करने में मदद करता है। अजवाइन का पानी पीने से बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- एनर्जी से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक मोरिंगा के जानें हेल्थ बेनिफिट्स
अलसी का सेवन
रोजाना खाना खाने के आधे घंटे बाद 1 चम्मच अलसी को चबा चबाकर खाएं। इससे भी यूरिक एसिड का लेवल कम करने में हेल्प मिलेगी।
Uric Acid बढ़ने से कितनी समस्या होती है, जानें Dr. Santosh Kumar की Video में-
यूरिक एसिड में न खाएं ये चीजें
- दाल
- दूध और दूध से बनी चीजें
- चीनी
- अल्कोहल का सेवन
- तली-भुनी खाने की चीजें
- टमाटर
किडनी डैमेज होने से कैसे बचाएं
- सुबह के समय नीम के पत्तों का 1 या आधा चम्मच रस पिएं।
- शाम को पीपल के पत्तों का 1 चम्मच रस पिएं।
किडनी को कैसे रखें हेल्दी
गोखरू (एक छोटा सा पौधा) को पानी में उबालकर ठंडा करें और दिन में एक या दो बार इसके पानी का सेवन करें। इससे आप किडनी में पथरी के इंफेक्शन से बचाव कर सकते हैं। अगर आपको किडनी में पथरी की समस्या है, तो आप भुट्टे के बालों को पानी में उबालकर छानकर पिएं। इससे आपको किडनी स्टोन और यूटीआई इंफेक्शन भी दूर हो सकता है।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 hr agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
3 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
8 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
23 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines