Healthy Tips: आज के समय में लोग फिटनेस को लेकर सजग हो गए हैं। अपनी हेल्थ को मेंटेन करने के लिए वर्कआउट करते हैं, हेल्दी डाइट अपनाते हैं और खुद को एक्टिव बनाए रखते हैं। लेकिन कई बार उनके पास प्रोटीन युक्त खाने के अच्छे विकल्प नहीं होते, खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए।
प्रोटीन की कमी से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता और थकावट या मांसपेशियों की कमजोरी हो सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आइए जानते हैं कुछ हेल्दी प्रोटीन ऑप्शन्स के बारे में जो आपकी डाइट को बेहतर बना सकते हैं।
मूंग दाल, चावल और दही
मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। चावल के साथ मिलकर यह एक संपूर्ण भोजन बनता है। साथ में एक कटोरी दही से प्रोबायोटिक्स भी मिलते हैं पाचन के लिए बेहद फायदेमंद।
सोया भुर्जी और 2 रोटी
सोया भुर्जी एक बेहतरीन शाकाहारी प्रोटीन स्रोत है जिसमें फाइबर और आयरन भी होता है। इसे दो गेहूं की रोटियों के साथ खाने से आपको भरपूर प्रोटीन और पोषण मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Healthy Tips: चाय बनाते समय करते हैं ये गलतियां? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
पनीर पराठा
पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम दोनों होता है। घर पर बना पनीर पराठा थोड़े घी के साथ स्वादिष्ट भी बनता है और हेल्दी भी। इसे नाश्ते या लंच में शामिल करें।
बेसन चिल्ला और दही
बेसन (चना आटा) में भरपूर प्रोटीन होता है। चिल्ला बनाकर आप इसे दही के साथ खा सकते हैं। यह एक हल्का लेकिन पोषणयुक्त भोजन है।
खिचड़ी और मूंगफली की चटनी / दही
मूंग दाल वाली खिचड़ी एक हल्का, संतुलित और पौष्टिक भोजन है। इसे मूंगफली की चटनी या दही के साथ खाने से स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- Healthy Snack Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी मूंगफली चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं
संबंधित खबरें
किस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
49 mins agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
4 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
5 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
19 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
21 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
23 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines