Healthy Snack Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी मूंगफली चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं

ऐसे तो स्नैक्स में कई सारी वेरायटी होती हैं, लेकिन क्या आपने कभी मूंगफली की चाट ट्राई की है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं मूंगफली चाट बनाने की रेसिपी के बारे में, जिसे आप अपनी शाम की हल्की भूख के लिए खा सकते हैं।

Healthy Snack Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी मूंगफली चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं

Healthy Snack Recipe: क्या आपने कभी उबली हुई मूंगफली की चाट खाई है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कैसे बनती है। यह चाट एक हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला स्नैक है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। खासतौर पर शाम की चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर यह चाट एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा तेल या मसालों की जरूरत भी नहीं होती। अगर आप कुछ हल्का, मसालेदार और पौष्टिक खाना चाहते हैं तो यह स्नैक रेसिपी आपके दिल को जीत लेगी।

विज्ञापन

सामग्री

  • 1 कप उबली हुई मूंगफली
  • 1 छोटा प्याज
  • 1 टमाटर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • हरा धनिया

मूंगफली की चाट बनाने की विधि

Image Source Freepik

इस मूंगफली स्नैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में उबली मूंगफली लें। फिर उसमें बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं। इसके बाद ऊपर से नींबू का रस, नमक और चाट मसाला डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। आखिर में हरा धनिया छिड़कें या तो आप चाहें कोई नमकीन के साथ भी इसको तुरंत परोस सकते हैं।

विज्ञापन

मूंगफली की चाट के फायदे

उबली मूंगफली चाट न केवल स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मसल्स और शरीर के विकास के लिए जरूरी है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती और एनर्जी भी देती है। यह बिना तले-भुने बनती है, इसलिए यह दिल के लिए हेल्दी विकल्प है।

विज्ञापन

इसको बनाना बेहद आसान है जिसे आप रोजाना भी शाम या दिन के स्नेक्स के साथ खा सकते हैं और महमानों को भी इसका इसके स्वाद का दिवाना बना सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ