Heart Attack Warning Signs: हार्ट अटैक की स्थिति इतनी खतरनाक है कि अधिकतर मामलों में मरीजों को अपनी जान गंवानी ही पड़ती है। देशभर में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि कब किसको कहां हार्ट अटैक आ जाए, यह पता लगाना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि, बीमारी कैसी भी हो, हमारा शरीर किसी भी रोग से पहले संकेत देता है, जिसे समझने की जरूरत होती है। कई बार हमारा शरीर ऐसे छोटे संकेत देता है, जिन्हें अमूमन हम नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार हार्ट अटैक आने से कुछ दिन पहले ही हमारा शरीर संकेत देता है ताकि हम सावधानी बरत सकें। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस बारे में।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. एलके झा, जो फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर और हेड हैं, बताते हैं कि हार्ट अटैक के लक्षणों को समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में 1 दिन या 10 दिन पहले भी कोई संकेत दिखाई देता है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
ये हैं संकेत
1. सीने में तकलीफ महसूस करना- अधिकतर दिल के दौरे का कारण सीने के बीच कुछ मिनटों से अधिक समय तक तकलीफ होना है। इसमें सीने में भारीपन, दबाव या बेचैनी भी महसूस हो सकती है।
2. शरीर के ऊपरी हिस्सों में असुविधा- डॉ. झा के अनुसार, एक या दोनों हाथों, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट में दर्द या असुविधा महसूस करना भी दिल के दौरे के संभावित संकेत हैं, जिसे समझने की जरूरत है।
फोटो क्रेडिट- Meta AI
3. सांस लेने में तकलीफ होना- अगर आपके सीने में दर्द के साथ या उसके बिना भी आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो यह भी संकेत है कि आपको हार्ट अटैक आ सकता है।
कुछ अन्य सामान्य संकेतों में ठंड लगना, ठंडे पसीना आना, मतली या चक्कर आने जैसी चीजें शामिल हैं, जो हार्ट अटैक की चेतावनी देती हैं।
पुराने मरीज क्या करें?
यदि किसी को पहले दिल का दौरा आया है, तो आगे अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें। इसका जवाब देते हुए डॉक्टर ने बताया है कि वे अपनी नियमित दवाएं लेकर और कुछ आदतों को अपनाकर पूरी तरह स्वस्थ रह सकते हैं। जैसे कि-
- निर्धारित दवाएं लें।
- फॉलो अप ट्रीटमेंट यानी, समय-समय पर चेकअप करवाते रहें।
- डॉक्टरी सलाह का पालन करें।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Myth and Facts: क्या खाना शेयर करने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने दूर किया सबसे बड़ा भ्रम
1 hr agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
3 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
5 hrs ago2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
19 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
21 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
1 day agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
1 day agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines