---विज्ञापन---

हार्ट अटैक और गैस के दर्द में कैसे समझें फर्क? ये संकेत बचा सकते हैं आपकी जान

Heart Attack And Gas Pain Difference: गैस का दर्द और हार्ट अटैक का दर्द कई तरह से एक जैसा लग सकता है. लेकिन, इस अंतर को पहचानना जरूरी है. समय रहते हार्ट अटैक के लक्षण पहचान लिए जाएं तो जान बचाई जा सकती है.

---विज्ञापन---

Heart Attack Symptoms: दिल का दौरा पड़ने पर और गैस होने पर छाती में दर्द होने लगता है. कई बार लोग हार्ट अटैक और गैस के दर्द को पहचानने में गलती कर देते हैं. हार्ट अटैक के दर्द को गैस (Heart Attack vs Gas Pain) का या एसिडिटी के दर्द को आम दिक्कत समझना भूल साबित होता है. अगर हार्ट अटैक के संकेतों को समय रहते ना पहचाना जाए तो जान भी जा सकती है. ऐसे में यहां जानिए हार्ट अटैक और गैस के बीच किस तरह फर्क किया जाता है.

हार्ट अटैक और गैस दर्द के बीच अंतर

हार्ट अटैक का दर्द –

---विज्ञापन---
  • हार्ट अटैक के दर्द में छाती के बीच या बाईं ओर दर्द महसूस होता है.
  • छाती में दबाव, जकड़न या भारीपन महसूस होता है.
  • सांस लेने में तकलीफ होती है.
  • ठंडा पसीना आने लगता है.
  • मतली आती है और उल्टी आने लगती है.
  • हार्ट अटैक के दर्द में अचानक घबराहट होने लगती है.
  • एकदम से शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है.
  • एक या दोनों आर्म में दर्द होने लगता है.
  • हाथों से होते हुए जबड़े, गर्दन और पीठ पर दर्द महसूस होता है.
  • यह दर्द 5 मिनट से ज्यादा रहता है और आराम करने पर भी ठीक नहीं होता है.

गैस या एसिडिटी का दर्द –

  • गैस या एसिडिटी का दर्द पेट से शुरू होकर छाती तक जाता है.
  • इस दर्द में जलन, भारीपन या सूजन जैसा महसूस होती है और खाने के बाद दर्द बढ़ जाता है.
  • पेट में गैस बनने लगती है.
  • छाती में जलन महसूस होती है और डकार आती है.
  • मुंह में खट्टा स्वाद महसूस होता है.
  • डकार आने पर या दवा लेने पर दर्द कम होने लगता है.

हार्ट अटैक का दर्द होने लगे तो क्या करना चाहिए

---विज्ञापन---

अगर आपको छाती का दर्द महसूस होता है तो तुरंत बैठ जाएं और आराम की मुद्रा में आएं. डॉक्टर को फोन करें. डॉक्टर की सलाह से एस्पिरिन ली जा सकती है. खुद से गैस की दवा लेकर इंतजार ना करें और एंबुलेंस का इंतजार करें.

यह भी पढ़ें – लू लगने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, दिक्कत बढ़ने से पहले पहचानना है जरूरी

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: May 05, 2026 06:57 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola