Healthy foods: कहते हैं न कि हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा टर्न आता है जब बचपना छुट जाता है और जिम्मेदारियां निभानी होती है। अगर आप 25 साल की हैं, तो आपके लिए जरूरी है कुछ बातों को जानकर उनकी तैयारी पहले से ही कर लें। 25 साल वो उम्र है जब पढ़ाई, करियर, शादी ये सब जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाते हैं।
इस उम्र में कुछ मास्टर डिग्री ले रही हैं, कुछ नौकरी कर रही है और कुछ परीक्षाओं की तैयारी में लगी है। ऐसे में लड़कियों की भागदौड़ काफी कठिन हो जाती है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी है। इसलिए लड़कियों को अपनी डाइट में बहुत ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो हेल्थ को ठीक रखें।
कार्बोहाइड्रेट- लड़कियों में मांसपेशियों की तुलना में फेट सेल्स ज्यादा होती हैं, इसलिए उनका तेजी से वजन बढ़ता है। अगरशुरू से ही फिजिकली एक्टिविटी करती रहें तो शरीर पर चर्बी तेजी से नहीं बढ़ेगी। इसलिए बॉडी को हेल्दी, वर्कआउट के लिए कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का सेवन करना चाहिए। साथ ही साबुत अनाज, साबुत गेहूं शामिल करना चाहिए।
वसा- शरीर को हेल्दी रखने के लिए वसा की भी जरुरत होती है। उसमें बादाम, अखरोट, मेवे, जैतून और मछली का तेल शामिल हैं। हेल्दी वसा लेने से शरीर में हैप्पी हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे आपको खुशी महसूस होती है।
ये भी पढ़ें- इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है भीगी किशमिश और यह भी होंगे 10 फायदे
प्रोटीन- शरीर में मसल्स बढ़ाने के लिए प्रोटीन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन बालों और नाखून के विकास में भी काफी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए लड़कियों को प्रोटीन से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। प्रोटीन के लिए आप अंडे, पनीर, दाल, सोयाबीन आदि चीजों का सेवन कर सकती हैं। साथ ही आयरन की कमी न हो इसके लिए चुकंदर, आंवला, पालक, अनार खाना चाहिए।
फाइबर- हमारे पाचन के लिए फाइबर हेल्प करता है और आधे से ज्यादा बीमारियां खराब पाचन के होने से होती हैं। इसलिए अपने आहार में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। क्योंकि हरी सब्जियों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
51 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
18 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines