हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Health Tips: 5 ऐसी बीमारियां जिसको इग्नोर करते हैं रोगी, जानें क्यों इनका सही ट्रीटमेंट जरूरी?

Health Tips: सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं या बीमारियां इतनी सामान्य होती हैं कि लोग इन्हें अनदेखा कर देते हैं। लेकिन इन बीमारियों का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को पैदा कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 बीमारियों के बारे में जिन्हें अक्सर लोग इग्नोर करते हैं।

विज्ञापन

Health Tips: हमारे शरीर में आए दिन छोटी-मोटी बीमारियां अक्सर होती रहती हैं, जो हमारे शरीर में दिन-ब-दिन बढ़ती हैं और हमें बीमार करती हैं। शुरुआत में यह समस्याएं उतनी गंभीर नहीं लगती हैं लेकिन इन्हें ज्यादा नजरअंदाज किया गया तो ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का रूप ले सकती हैं। कई बार लोग इन समस्याओं को हल्के में ले लेते हैं और इनके इलाज से खुद को दूर रखते हैं या हल्का-फुल्का परहेज कर उसे हर बार सही कर लेते हैं लेकिन सही समय पर इन रोगों का सही इलाज न करने पर इनका असर शरीर पर गलत तरीके से पड़ सकता है। जानें उन रोगों के बारे में यहां रिपोर्ट में।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों के मुताबिक हमारे शरीर में कई ऐसी बीमारियां हैं जो शुरुआत में तो मामूली दिखाई देती हैं, लेकिन इन्हें अनदेखा किया जाए, तो ये बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम भी बन सकती हैं। इन बीमारियों में शरीर में ज्यादा पसीना आने से लेकर बवासीर तक शामिल हैं। जानें इन बीमारियों के बारे में।

1.UTI

विज्ञापन

क्लैमाइडिया एक यूटीआई इंफेक्शन है जो संक्रमित पुरुष या महिला से दूसरे में यौन संपर्क के जरिए फैलता है। इसमें STD, गोनोरिया, हर्पिज जैसी बीमारियां भी शामिल हैं, जो UTI के अलग-अलग प्रकार हैं। अक्सर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं क्योंकि ये खुद ठीक होने लगते हैं जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पुरुष और महिला की फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

2. इरेक्टल डिसफंक्शन

इरेक्टाइल डिसफंक्शन या ED, किसी भी उम्र के पुरुषों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन अधिकांश लोग इसके बारे में बात करने में शर्म महसूस करते हैं। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार, इन समस्याओं में मदद लेना बहुत जरूरी होता है। ईडी आम है और उम्र, हेल्थ कंडिशन्स, दवाओं और लाइफस्टाइल सहित कई कारणों से हो सकता है। यह हाई बीपी और शुगर जैसी बीमारियों और तनाव की समस्या भी हो सकती है।

विज्ञापन

3. कब्ज

बवासीर एक और आम बीमारी है जो गुदा के आस-पास की नसों में सूजन पैदा करती है, जिससे ब्लीडिंग, बेचैनी और खुजली जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बवासीर तनाव, गर्भावस्था या यहां तक कि लंबे समय तक बैठे रहने से भी ऐसा हो सकता है। अगर हम इस बीमारी को लंबे समय तक इग्नोर करते हैं, तो इससे एनीमिया, खून के थक्के जमना, संक्रमण और यहां तक ​​कि गैंग्रीन का भी रिस्क बढ़ जाता है।

विज्ञापन

4. हाई BP

हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर साइलेंट किलर माना जाता है क्योंकि इसकी शुरुआत बिना किसी लक्षण के होती है। अगर इसे अनदेखा किया जाए, तो यह दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, किडनी डैमेज जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना इसलिए जरूरी है, ताकि दिल की बीमारियों का जोखिम कम से कम हो सके।

विज्ञापन

5. डिप्रेशन

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में कितनी भी बात करें, लेकिन अधिकतर लोग अपने लक्षणों को समझाने के लिए डॉक्टर के पास जाने से कतराते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भूख और नींद की समस्याओं के अलावा, आपमें लो एनर्जी, चिड़चिड़ापन और आलस होना, ये सभी डिप्रेशन से हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola