Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

हर रात कम सोना कैसे बर्बाद कर रहा आपकी सेहत? नुकसान जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sleep Deficiency Hindi: क्या आप और आपके बच्चे रात भर चलाते हैं फोन? अगर हां, तो सावधान हो जाइए. नींद में कमी करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि कम नींद कैसे दिमाग, दिल और पूरे शरीर पर बुरा असर डालती है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 14, 2026 08:13
Sleep Deficiency Effects
रोजाना कितने घंटे सोना चाहिए?

Kam Soone se Kya Hota Hai: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना आम बात हो गई है, लेकिन कम नींद लेना शरीर और दिमाग दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. कई शोध बताते हैं कि लगातार नींद की कमी दिमागी काम करने की क्षमता को बहुत बुरी तरह प्रभावित कर सकती है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता, तो उसकी मरम्मत प्रक्रिया अधूरी रह जाती है. इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, मूड खराब रहता है और रोजमर्रा के कामों में गलतियां बढ़ने लगती हैं. अगर लंबे समय तक ऐसा चलता रहे, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है.

यह भी पढ़ें: High Fiber Breakfast Indian: फाइबर से भरपूर हैं ये 5 देसी नाश्ते, सुबह खाएंगे तो दूर रहेगी कब्ज, पाचन रहेगा अच्छा

---विज्ञापन---

नींद की कमी से ध्यान और याददाश्त होती है कमजोर

पर्याप्त नींद न मिलने से सबसे पहले असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है, छोटी-छोटी बातें भूलने लगती हैं और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है. मोबाइल, आदि की वजह से नींद की कमी से लोगों की सेहत पर काफी असर पड़ता है, जो उन्हें कई बड़े मुसीबतों के बीच घेर लेती है. इससे सड़क दुर्घटनाओं, काम में गलतियां और मानसिक तनाव का खतरा बढ़ जाता है. लगातार नींद की कमी अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकती है.

बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

---विज्ञापन---

कम नींद सिर्फ थकान तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह दिल, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल पर भी असर डालती है. जो लोग रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं, उनमें मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा बहुत देखा गया है. शरीर की कोशिकाएं रात में खुद को रिपेयर करती हैं, लेकिन पर्याप्त आराम न मिलने पर यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर पाती है. इससे कमजोरी, चिड़चिड़ापन और बार-बार बीमार पड़ने की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए 7-8 घंटे की गहरी नींद बेहद जरूरी मानी जाती है.

अपनाएं आसान और असरदार उपाय

  • नींद की समस्या से बचने के लिए रोज एक तय समय पर सोने और उठने की आदत डालें.
  • सोने से कम से कम एक-दो घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाएं, क्योंकि स्क्रीन की नीली रोशनी दिमाग को सक्रिय रखती है.
  • रात में हल्का भोजन करें और कैफीन से बचें. शांत और अंधेरा कमरा अच्छी नींद में मदद करता है.
  • विशेषज्ञ मानते हैं कि रात 10 बजे से 2 बजे के बीच की नींद शरीर की मरम्मत के लिए खास होती है.
  • सही डेली रूटीन अपनाकर आप अपनी सेहत को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आंतों की पूरी सफाई कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह आंतों को सड़ने से रोक सकते हैं आप

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 14, 2026 08:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.