हमेशा ठंडे क्यों रहते हैं हाथ-पैर? वक्त रहते पहचान लें वजह, हो सकती है खतरे की घंटी

Hath Pair Thande Hona Kya Karan Hai: सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे रहना आम बात है, लेकिन अगर कंबल में रखने के बाद भी गर्म नहीं होते तो इसे नजरअंदार ना करें, क्योंकि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. अगर आपके साथ ऐसा लगातार हो रहा है तो डॉक्टर के पास जाएं.

How do you treat cold hands

हाथ पैर ठंडे होने पर क्या करना चाहिए? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Cold Feet and Hands: इस मौसम में हाथ-पैर ठंडे रहना बहुत ही आम है. इसमें किसी भी तरह की परेशानी या सोचने की जरूरत नहीं है. लेकिन, अगर कंबल में बहुत देर बैठने के बाद भी हाथ-पैर गर्म नहीं होते या 24 घंटे ठंडे रहते हैं तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है. ऐसा अक्सर सामान्य लोगों के साथ नहीं होता, क्योंकि इसको कई रिसर्च में कहा गया है कि यह हमारे लिए खतरे की घंटी है. हाथ-पैर ठंडे रहना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. हालांकि, कई एक्सपर्ट का मानना है कि खराब ब्लड फ्लो या डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियां भी आपके हाथ-पैरों को ठंडा कर सकती हैं. ऐसे में हमारा ये जानना बहुत जरूरी है कि आप किस कमी या कारण की वजह से ऐसा हो रहा है. 

इसे भी पढ़ें- गांठ का सबसे अच्छा इलाज क्या है? आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव ने बताया शरीर में गांठ कैसे ठीक करें

विज्ञापन

ठंडे हाथ-पैर रहने के कारण | Cold Feet and Hands Causes

ब्लड सर्कुलेशन ठीक ना होना- कई बार ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से काम नहीं करता और खून का दौरान सारी नसों तक नहीं पहुंच पाता. ऐसे में पैर और हाथ का तापमान ठंडा रहता है.
खून की कमी- कई बार खून की कमी से भी हाथ-पैर का तापमान हल्का हो जाता है. डॉ.अशोक कहते हैं कि हाथ और पैर जैसे अंगों को लगातार ब्लड फ्लो की जरूरत होती है. लेकिन, ऐसा खून की कमी के दौरान संभव नहीं होता. 
दिल का कमजोर होना- दिल का हल्का धड़कने की वजह से भी खून का दौरान हल्का हो जाता है. अगर आपको हाथ-पैर ठंडे रहने के साथ-साथ छाती में दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं.

किस कमी से हाथ-पैर ठंडे रहते हैं?

हाथ-पैर ठंडे रहने की वजह विटामिन बी12 या डी की कमी भी हो सकती है. आप अपना हेल्थ चेकअप करवाएं और डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी12 या डी युक्त फूड खाना खाएं.इससे आपको बहुत जल्दी फायदा होगा.

कैसे करें बचाव?

  • आप हाथ-पैर को ढककर रखें, ताकि हवा कम लगे और ठंड का एहसास महसूस हो.
  • गर्म कपड़े वियर करें क्योंकि गर्म कपड़े पहनना बहुत जरूरी है.
  • शरीर को गर्म रखने वाले फूड को खाएं, ताकि आपको अंदर से गर्माहट का एहसास हो.
  • धूम्रपान करते हैं तो छोड़ दें, क्योंकि इससे समय के साथ रक्त संचार बेहतर होता है. 

इसे भी पढ़ें- मुर्गी नहीं, सर्दियों में रोजाना खाएं इस पक्षी का अंडा, आज ही डाइट में यूं करें शामिल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ