Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

गर्मियों में सिर्फ पानी ही नहीं, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

Summer Foods: यह बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि आप गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए सिर्फ पानी पिएं. आप अपनी डाइट में फूड्स भी शामिल कर सकते हैं जो पानी ले कमी को दूर करते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 14, 2026 12:35
Garmi Se Bachne Ke Liye Kya Khaye
बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स. Image Credit- Freepik

Garmi Se Bachne Ke Liye Kya Khaye: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन बढ़ने लगता है. वैसे भी तेज धूप, पसीना और गर्म हवाओं की वजह से शरीर से लगातार पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं. ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है. हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. अगर आपके अंदर भी पानी को कमी हो जाती है तो इस बार यकीनन यह फूड्स आराम मिला सकते है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इन फूड्स के बारे में-

इसे भी पढ़ें- ढेर सारे बर्तन धोने से हाथ हो गए हैं रूखे? मुलायम बनाने के लिए ये आसान टिप्स आएंगे काम

---विज्ञापन---

बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

खस वाला पानी- खस का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए एक लीटर पानी में खस की जड़ें डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप दिनभर इसे पीते रहिए. 

खीरा- खीरा एक मौसमी सब्जी है, जिसका सेवन गर्मियों में किया जाता है. यह सबसे ज्यादा खाया जाने वाला हाइड्रेटिंग फूड है, क्योंकि इसमें लगभग 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को 30% तक ठंडक देने में मदद करता है.

---विज्ञापन---

तरबूज- गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए तरबूज को भी खाया जा सकता है. तरबूज गर्मियों का सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट फल है. इसमें करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. 

नारियल पानी- नारियल पानी भी आपके आहार में शामिल करें. रोजाना एक नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास पैसे नहीं है तो हफ्ते में दो बार पिएं. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं.

दही- दही भी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें पानी के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. गर्मियों में दही खाने से पेट ठंडा रहता है और एसिडिटी की समस्या भी कम हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- पहली बार इंडक्शन चूल्हे पर बना रहे हैं खाना? ये 5 जरूरी बातें नहीं जानेंगे तो हो सकती है परेशानी

First published on: Mar 14, 2026 12:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.