Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

फ्रिज का पानी पीते ही पाचन क्यों रुक जाता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए ठंडा पानी पीने के नुकसान

Thanda Pani Peene Ke Nuksan: फ्रिज का ठंडा पानी तुरंत राहत जरूर देता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में पीना पाचन तंत्र के लिए सही नहीं माना जाता. शरीर के लिए नॉर्मल तापमान या हल्का गुनगुना पानी ज्यादा लाभदायक होता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 17, 2026 09:17
Thanda Pani Peene Ke Nuksan
ठंडा पानी कब और कैसे पीना चाहिए? Image Credit- News24

Thanda Pani Se Kya Hota Hai: गर्मियां दस्तक दे चुकी हैं और लोगों के घरों में एसी या ठंडे पानी के इस्तेमाल किया जाने लगा है. गर्म हवाओं के बीच ठंडा पानी पीना हर किसी को पसंद होता है. कई लोगों की फ्रिज में रखे पानी से ही प्यास बुझती है. आयुर्वेद के अनुसार, फ्रिज का ठंडा पानी अच्छा तो लगता है, लेकिन हेल्थ को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का करता है. कई आयुर्वेदिक डॉक्टर मानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पाचन प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है. आयुर्वेद में पाचन शक्ति को डाइजेस्टिव फायर कहा जाता है. यह अग्नि जितनी मजबूत होती है, खाना उतना ही अच्छे से पचता है, लेकिन जब हम बहुत ठंडा पानी पीते हैं तो यह अग्नि कमजोर पड़ जाती है और पाचन धीमा हो सकता है. आइए जानते हैं फ्रिज का पानी क्यों नहीं पीना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- छाले किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर ने बताया सिर्फ जैल लगाने से नहीं जाएगी यह दिक्कत

---विज्ञापन---

क्या फ्रिज का पानी पीते ही पाचन क्यों रुक जाता है? 

आयुर्वेद के अनुसार, ठंडा पानी पेट की पाचन अग्नि को कमजोर कर देता है. जब आप खाने के तुरंत बाद फ्रिज का पानी पीते हैं तो पेट में मौजूद एंजाइम की क्रिया धीमी पड़ जाती है. इससे खाना ठीक से नहीं पचता और अपच या गैस की समस्या हो सकती है. 

ठंडा पानी पीने के नुकसान

साइनस की समस्या- फ्रिज का बहुत गले के लिए अच्छा नहीं है. इसका लगातार सेवन करने से गले में खराश, खांसी या सर्दी की समस्या हो सकती है. कई लोगों को साइनस की समस्या हो जाती है. 

---विज्ञापन---

फैट जमा होने का खतरा- कुछ आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि बहुत ठंडा पानी शरीर में मौजूद फैट को कठोर बना सकता है. इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है. 

मेटाबॉलिज्म पर असर- बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर को सामान्य तापमान पर लाने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है. इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म असंतुलित हो सकता है और पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ सकता है. 

कब्ज की समस्या- आप रोजाना बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो यह आंतों की गति को धीमा कर सकता है. इससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है और पेट साफ होने में दिक्कत महसूस हो सकती है. 

ठंडा पानी कब और कैसे पीना चाहिए?

आयुर्वेद में नॉर्मल या हल्का गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है. अगर आपको ठंडा पानी पीना ही है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

  • ठंडा पानी पीने के लिए आप मटके का इस्तेमाल करें. 
  • खाना खाने के तुरंत बाद फ्रिज का पानी ना पिएं. 
  • बहुत ज्यादा ठंडा पानी एकदम से ना पिएं. 
  • सुबह खाली ठंडे पानी के बजाय पेट गुनगुना पानी पीएं. इससे पाचन बेहतर होता है.

इसे भी पढ़ें- क्या मोबाइल के इस्तेमाल से बढ़ता है ब्रेन ट्यूमर का खतरा? जानिए क्या है पूरा सच और इस बीमारी के शुरुआती लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 17, 2026 09:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.