Explained Weight loss drug Wegovy: वजन घटाने के लिए लोग अक्सर आसान और तेज़ उपायों की तलाश करते हैं, जिसके चलते बाजार में फैट लॉस पिल्स, सप्लीमेंट्स, पाउडर और इंजेक्शंस की भरमार है। इसी कड़ी में वजन घटाने की नई दवा भारत में लॉन्च हुई है। नोवो नॉर्डिस्क ने गत 24 जून को अपनी वेट लॉस ड्रग वेगोवी को भारत में उतारा। भारत में मौंजारो के बाद वेगोवी दूसरी वेट लॉस इंजेक्शन दवा है जिसे आधिकारिक रूप से मंजूरी मिली है। अन्य देशों में मौंजारो, वेगोवी और ओजेम्पिक तीनों को डायबिटीज और वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
वेगोवी क्या है और यह कैसे काम करता है?
वेगोवी दरअसल सेमाग्लूटाइड का हाई-डोज वर्जन है, जो शरीर में एक प्राकृतिक हार्मोन की तरह काम करता है। यह इंजेक्शन मस्तिष्क के उन हिस्सों को टारगेट करता है जो भूख और क्रेविंग को नियंत्रित करते हैं। मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. शशांक जोशी के अनुसार, वेगोवी मोटापे से जूझ रहे डायबिटीज मरीजों के लिए एक टिकाऊ समाधान है। यह मेटाबॉलिक संतुलन को बहाल करता है और कई महिलाओं के लिए भी लाभकारी है जो डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने या पीसीओएस की समस्या से जूझ रही हैं।
मैक्स हेल्थकेयर के चेयरमैन डॉ. अंबरीश मिथल का कहना है,जो लोग पहले से दिल की बीमारियों के शिकार हैं, उनके लिए वेगोवी बीमारियों का खतरा 20% तक कम कर सकता है। एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल के डॉ. मुफ्फजल लकड़वाला का मानना है कि वेगोवी सिर्फ दवा नहीं बल्कि सोच को बदलने वाला इलाज है। यह मोटापे की जड़ तक पहुंचता है, जो समय के साथ कैंसर, बांझपन और डायबिटीज जैसे रोगों की वजह बनता है।
तीन स्तरों पर इस्तेमाल
- भूख को कम करता है
- डाइजेशन को धीमा करता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा लगता है
- ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
- इसका उपयोग आसान है और यह फ्लेक्सटच पेन डिवाइस में आता है, जिसे सप्ताह में केवल एक बार लेना होता है।
किन लोगों को फायदा
- मोटापे या अधिक वजन से परेशान हैं
- टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं
- हृदय रोग का खतरा झेल रहे हैं
- डिलीवरी के बाद वजन नहीं घटा पा रहे
- पीसीओएस की समस्या से ग्रस्त महिलाएं
- 12 साल या उससे अधिक उम्र के मोटे किशोर
- नोट: जिन लोगों का पहले से सेमाग्लूटाइड या जीएलपी-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट दवाओं से इलाज चल रहा है, वे इसे नहीं लें।
भारत में वेगोवी पांच डोज़ वेरिएंट्स में उपलब्ध
0.25 mg
0.5 mg
1 mg
1.7 mg
2.4 mg
डॉक्टर मरीज की स्थिति और टॉलरेंस के अनुसार सही डोज तय करते हैं। इसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये से 15,000 रुपये प्रति इंजेक्शन हो सकती है, हालांकि यह शहर, मेडिकल स्टोर और ब्रांडिंग के अनुसार बदल सकती है।
वेगोवी के संभावित साइड इफेक्ट्स
- मतली, उल्टी
- दस्त या कब्ज
- पेट में दर्द या गैस
- थकावट और सिरदर्द
- चक्कर आना और सीने में जलन
- गले में खराश या नाक बहना
गंभीर साइड इफेक्ट्स
- पैंक्रियाटाइटिस (अग्न्याशय की सूजन)
- पित्ताशय की दिक्कतें
- किडनी फेलियर
- एलर्जिक रिएक्शन (चेहरे, होंठ या गले की सूजन)
- डिप्रेशन, आत्महत्या जैसे विचार
- हाइपोग्लाइसीमिया (खासकर डायबिटीज मरीजों में)
- हृदय गति का बढ़ना
वेगोवी एक प्रभावशाली वेट लॉस ड्रग है, लेकिन इसका इस्तेमाल बिना चिकित्सकीय सलाह के न करें। यह दवा किसी मैजिक क्योर की तरह नहीं बल्कि लाइफस्टाइल चेंज के सपोर्ट टूल की तरह काम करती है। यह दवा केवल डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पर ही ली जानी चाहिए। स्वयंसेवी या ओवरडोज़ का प्रयास गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
3 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
5 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
6 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
9 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
9 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
23 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines