---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

लटका हुआ पेट समेत ये 5 संकेत हैं डायबिटीज का इशारा! जानें बचाव के उपाय

Diabetes Symptoms: डायबिटीज की बीमारी एक लाइफस्टाइल से संबंधित रोग है। इसमें शरीर के अंदर इंसुलिन का स्तर प्रभावित होता है। यह बीमारी होने से पहले कई तरह के संकेत देती है, जिनकी समय पर पहचान जरूरी है। आइए जानते हैं लक्षण और बचाव के उपाय।

---विज्ञापन---

Diabetes Symptoms: डायबिटीज भारत के लोगों के लिए एक गंभीर बीमारी बन गई है। इंडिया डायबिटिक कैपिटल के नाम से दुनियाभर में मशहूर है। यह बीमारी उन लोगों को ही प्रभावित करती है, जिनकी दिनचर्या खराब होती है। गलत खान-पान और डेली रूटीन की आदतों से ही इसके होने की संभावनाएं बढ़ती हैं। इसके अलावा, मानसिक तनाव के कारण भी डायबिटीज हो सकता है। यह बीमारी शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करती है जैसे आंखों में अंधापन, किडनी डिजीज या लिवर डिजीज होना। यह रोग शरीर में पूरी तरह से फैलने से पहले कुछ संकेत देता है, जिन्हें समय से समझ लिया जाए, तो टाइप-2 डायबिटीज स्टेज तक पहुंचने से बचा जा सकता है।

इन संकेतों से पहचानें डायबिटीज

1. प्यास लगना

---विज्ञापन---

अत्यधिक प्यास लगना भी डायबिटीज का एक आसानी से समझा जाने वाला शुरुआती संकेत है। यह इसलिए होता है क्योंकि पेशाब आने की समस्या बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

2. बार-बार पेशाब आना

खून में शुगर की मात्रा बढ़ने से किडनी पर दबाव पड़ता है, जिससे हमारी बॉडी पानी को ज्यादा मात्रा में शरीर से बाहर निकालने की कोशिश करती है। इस कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है, खासकर रात के समय में ऐसा ज्यादा होता है।

---विज्ञापन---

3. थकान और कमजोरी

हमारी बॉडी को एनर्जी के लिए ग्लूकोज की आवश्यकता होती है, शुगर बढ़ने से इसका स्तर कम हो जाता है, जिससे आप थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं।

---विज्ञापन---
Type 2 Diabetes

photo credit-freepik

4. धुंधला दिखाई देना

---विज्ञापन---

जब शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा अधिक हो जाती है, तो इसकी वृद्धि से आंखों के रेटिना पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे आंखों में धुंधलापन या दोहरी दृष्टि की समस्याएं हो सकती हैं।

5. मोटापा

---विज्ञापन---

डायबिटीज में अक्सर लोगों का निचले हिस्से का पेट ज्यादा बढ़ने या लटकने लगता है। ऐसा तब होता है, जब शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है, जिससे स्किन सेल्स में ग्लूकोज की मात्रा घटने लगती है, जिससे मोटापा बढ़ता है।

कैसे बढ़ती है शुगर?

इंस्टाग्राम पेज अवंत रेमेडीज के अनुसार, शुगर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे स्टार्च युक्त चीजों का सेवन करना। आलू, चावल, ब्रेड या गेहूं का ज्यादा सेवन करना। इसके साथ-साथ स्मोकिंग करना, शराब का सेवन करना और मोटापा भी इसके कारण हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avant Remedies | Pharma | Made in India (@avant_remedies)

---विज्ञापन---

बचाव के उपाय

  • संतुलित आहार का सेवन करें, जैसे साबुत अनाज, फल और सब्जियां।
  • स्ट्रेस मैनेज करें।
  • हाइड्रेशन का ख्याल रखें।
  • मेडिटेशन करें।
  • शरीर में विटामिन-डी की कमी न होने दें।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 08, 2024 02:20 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola