बहुत गर्म चाय-कॉफी बढ़ा सकती है खाने की नली के कैंसर का खतरा? NCBI की रिसर्च में सामने आईं अहम बातें 

Cancer Cause: अगर आपको चाय गर्म पीना पसंद है तो यह आदत बदल लेना बेस्ट है. ऐसा इसलिए क्योंकि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक रिसर्च में खुलासा किया गया है कि इससे कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है.

is drinking hot tea or coffee causes cancer

खाने की नली को नुकसान कब हो सकता है? Image Credit- Freepik

सुबह की चाय हो या शाम की कॉफी, भारत में बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत इसके बिना नहीं होती, लेकिन अगर आप चाय या कॉफी को इतना गर्म पीते हैं कि उसे पीते समय मुंह और गले में गर्मी या जलन महसूस हो तो अपनी इस आदत पर ध्यान देना जरूरी है. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक रिसर्च में बताया गया है कि बहुत गर्म चीजें पीने और खाने से फूड पाइप इफेक्ट होता है. इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर का कहना है कि अगर 65 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म चीजें खाना नुकसानदायक हो सकता है. इससे फूड कैंसर का खतरा बढ़ सकता है और कई तरह से नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

NCBI की रिसर्च में क्या सामने आया?

PubMed यानी NCBI की 942 हेल्दी लोगों पर की रिसर्च में बताया गया है कि अगर 65 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म चीजें पी ली जाएं तो कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है. इन लोगों में कैंसर का खतरा लगभग 1.68 गुना ज्यादा था, बाकी जो लोग नहीं पीते हैं तो उनके अंदर कैंसर का खतरा कम देखा गया. एक दूसरी बड़ी रिसर्च में ईरान के करीब 50 हजार लोगों को शामिल किया गया और उन्हें 10 साल तक देखा गया. 

क्या गर्म चीजें हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं? 

जब कोई इंसान बहुत गर्म चाय या कॉफी पीता है तो इसका सीधा असर मुंह, गले और खाने की नली पर असर पड़ता है. बार-बार बहुत गर्म चीजें पीने से खाने की नली की अंदरूनी लेयर को नुकसान पहुंच सकता है. लंबे समय तक इस तरह की गर्मी चीजें सेल्स को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं और कैंसर का रिस्क बढ़ा देती हैं. 

विज्ञापन

खाने की नली को नुकसान कब हो सकता है?

रिसर्च में बताया गया है कि खाने की नली को ज्यादा गर्म चीजें नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन कैंसर जैसी बीमारी हो जाए यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. हालांकि, सबके लिए नुकसान अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए चाय छोड़ना सिर्फ हल नहीं है, क्योंकि गुनगुनी चाय पी जा सकती है. इससे कैंसर या खाने की नली को नुकसान ज्यादा नहीं होगा.

65 डिग्री सेल्सियस का मतलब कितना गर्म?

IARC की रिसर्च में बताया गया है कि 65 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा चीजों को बहुत गर्म माना जाता है. आमतौर पर घर में चाय या कॉफी का तापमान थर्मामीटर से नहीं मापा जाता. इसलिए सिर्फ देखकर यह बताना मुश्किल है कि कोई चीज कितनी गर्म है. इसलिए अगर चाय या कॉफी इतनी गर्म है कि उसे पीते ही मुंह या गले में जलन महसूस हो तो उसे थोड़ा ठंडा होने देना बेहतर है. 

विज्ञापन

बार-बार बहुत गर्म चाय पीने से क्या खतरा बढ़ सकता है? 

सिर्फ एक-दो बार गर्म चाय पीने से कैंसर होने की बात रिसर्च नहीं कहती. परेशानी तब हो सकती है जब लंबे समय तक लगातार बहुत गर्म चीजें पीने की आदत को लेकर है. इसमें गर्म चाय पीने और खाने की नली के कैंसर के बीच रिलेशन पाया गया. हालांकि, एक्सपर्ट गुनगुनी चाय पीने की सलाह देते हैं, जिससे पेट को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- NCBI 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ