---विज्ञापन---

हेल्थ

Diabetes Causes: शुगर बढ़ने से बॉडी के किन अंगों पर क्या असर? जानें एक्सपर्ट से

शुगर की बीमारी होने पर सिर्फ ब्लड नहीं, शरीर के अलग-अलग अंगों पर इसका असर होता है। चलिए जानते हैं फेस से लेकर किडनी तक में शुगर बढ़ने से कौन-कौन सी बीमारी होगी।

Diabetes Causes: शुगर की बीमारी होने पर खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है। इस स्थिति में आपको टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। शुगर हाई होने से हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों में अलग-अलग बीमारियां हो सकती हैं, जैसे कि फैटी लिवर, किडनी फेल या फिर एंटी-एजिंग। शुगर बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण सफेद चीनी का ज्यादा सेवन करना है। व्हाइट शुगर सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है। शुगर बढ़ने से वजन बढ़ता है, बार-बार पेशाब आता है, थकान और धुंधला दिखाई देता है। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट इस पर क्या कहते हैं।

पेनफ्लेम क्लीनिक के इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो में बताया गया है कि सफेद चीनी खाने से बॉडी के ऑर्गन में कैसी-कैसी परेशानियां हो सकती हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

शुगर बढ़ने से डैमेज होते हैं ये 7 अंग

1. आंखों में शुगर- शुगर अगर आंखों में बढ़ जाए, तो ग्लूकोमा नामक बीमारी का रिस्क बढ़ जाता है। यह आंखों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

---विज्ञापन---

2. फेस- अगर चेहरे पर शुगर बढ़ जाए, तो एजिंग की समस्या हो सकती है, जिससे आपके फेस पर झुर्रियां पड़ने की संभावनाएं तेज हो जाती हैं।

3. ब्रेन- शुगर अगर दिमाग में बढ़ जाए, तो आपको डिमेंशिया होने की संभावना रहती है। डिमेंशिया बड़े-बूढ़ों को होने वाली एक आम मानसिक बीमारी है। डिमेंशिया में इंसान चीजों को भूलने लगते हैं।

---विज्ञापन---

4. लिवर- शुगर अगर आपके लिवर में बढ़ जाए, तो आपको फैटी लिवर डिजीज की समस्या बढ़ जाती है। इसमें लिवर के अंदर सूजन हो जाती है, जिससे उसकी फंक्शनिंग प्रभावित हो जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Painflame Clinic (@painflameclinic)

---विज्ञापन---

5. किडनी- अगर शुगर की मात्रा किडनी में ज्यादा हो गई है, तो उससे किडनी फेलियर हो सकता है। किडनी की कार्यक्षमता धीमी हो सकती है।

6. खून- ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने से टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

---विज्ञापन---

7. ओवरी- महिलाओं की ओवेरियन एरिया में अगर शुगर बढ़ जाए, तो उन्हें पीसीओडी और पीसीओएस जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

शुगर को मैनेज कैसे करें?

  • आपको अपनी डाइट से सफेद चीनी का सेवन कम से कम करना चाहिए।
  • मीठा खाने की आदत को बदलें।
  • नेचुरल स्वीटनर्स का इस्तेमाल करें।
  • डाइट में फाइबर और लो फैट फूड्स का सेवन बढ़ाएं।
  • समय-समय पर शुगर की जांच करवाते रहें।

ये भी पढ़ें- शुगर के मरीजों के लिए जहर है गर्मियों में मिलने वाला यह जूस

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 12, 2025 08:23 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola