शुगर के मरीजों के लिए जहर है गर्मियों में मिलने वाला यह जूस, डॉक्टर से जानिए नुकसान

गर्मियों में गन्ने का जूस पीना बड़ा ही फायदेमंद माना जाता है लेकिन स्वाद और पौष्टिक गुणों से भरपूर ये जूस कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। हम डायबिटीज के मरीजों की बात कर रहे हैं, चलिए जानते हैं डॉक्टर से इस बारे में।

Ganna Juice Side Effects

Ganna Juice Side Effects

Ganna Juice Side Effects: गर्मियों में लोग हाइड्रेशन के स्तर को बढ़ाने के लिए ताजे फल और उनके रस का सेवन करते हैं। इनमें गन्ने का रस सबसे ऊपर होता है। गन्ने का जूस ऐसा है, जो गर्मियों के सीजन में गली-गली में बिकता है। इस जूस की खासियत यह है कि इसका दाम भी कम होता है। गन्ने का जूस हाइड्रेशन को बढ़ाता है। गन्ने का जूस मिनरल्स और गुणकारी तत्वों से भरपूर होता है। मगर शुगर के मरीजों के लिए गन्ने का जूस हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अत्यधिक होती है। चलिए जानते हैं डॉक्टर से कि डायबिटीज में गन्ने का जूस पीना फायदेमंद है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर उमेश नागर, जो राजनगर के मशहूर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना फायदेमंद होता है। इससे बॉडी की इम्यूनिटी मजबूत होती है। किडनी डिजीज की समस्या में भी इस फल का जूस पिया जाना चाहिए। गन्ने का जूस पीने से पित्त शांत होता है, जिससे शरीर के अंदर की गर्मी शांत होती है और आपका शरीर गर्मियों में भी ठंडा रहता है। मगर यह एक मधुर रस होता है यानी शुगर युक्त जूस, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।

विज्ञापन

शुगर के मरीज पी सकते हैं यह जूस?

डायबिटीज में शुगर का स्तर बढ़ता या गिरता रहता है। ऐसे में इन लोगों को गन्ने का जूस संभलकर पीना चाहिए। गन्ने का रस पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इन लोगों को डॉक्टर कहते हैं कि अगर इन लोगों को गन्ने का जूस पीना है, तो पहले उस दिन का अपना शुगर लेवल जरूर चेक करना चाहिए। अगर आप गन्ने का जूस पी रहे हैं, तो आपको उस दिन कुछ और मीठा खाने से बचना चाहिए। आपको गन्ने का जूस ताजा ही पीना चाहिए यानी 10 से 15 मिनट के अंदर ही उसे कंज्यूम कर लें। कुछ दुकानदार गन्ने के जूस में अलग से भी चीनी मिला देते हैं, तो सही दुकान से इसे पिएं। एक दिन में 1 गिलास से अधिक गन्ने का जूस न पिएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ