हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सर्दी जुकाम कम करने के लिए पी लिया ज्यादा पानी, 5 दिन रहना पड़ा अस्पताल

Lady nearly died after drinking too much water: डॉक्टरों के अनुसार अधिक पानी पीने से खून में सोडियम का लेवल असामान्य रूप से कम हो सकता है। सोडियम शरीर में पानी की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

विज्ञापन
Cold, Cold Treatment, fewer, Drink More Water, Women ICU

Lady nearly died after drinking too much water: एक महिला ने सर्दी जुकाम जल्दी ठीक करने के लिए लगातार कई दिन 5 लीटर से ज्यादा पानी पिया। लेकिन ऐसा करना उसके लिए खतरनाक साबित हुआ, पानी उसके दिमाग में चढ़ गया। दरअसल, अधिक पानी पीने से उसे हाइपोनेट्रेमिया हो गया।

ज्यादा पानी पीने से महिला में दिखे ये लक्षण

डॉक्टरों के अनुसार इसमें इंसान के खून में सोडियम का लेवल इतना कम हो जाता है कि वह बेसुध तक हो जाता है। जानकारी के अनुसार नॉर्मल इंसान के खून में सोडियम का लेवल 135 से 145 मिलीइक्विवेलेंट प्रति लीटर (mEq/L) होना चाहिए। लेकिन महिला के शरीर में ये 135 mEq/L से कम हो गया था। जिसके चलते महिला को समीप के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां 5 दिन वह आईसीयू में रही। बीमार होने से पहले उसे उल्टी, बेचैनी और हाई बीपी की शिकायत हुई।

ये भी पढ़ें: Viral Fever vs Dengue: हो रहा है बुखार-जुकाम? जानें वायरल फीवर और डेंगू के लक्षण और बचाव

विज्ञापन

डॉक्टर महिला की हालत देखकर चौंक गए

जानकारी के अनुसार ये मामला अमेरिका का है। यहां 41 वर्षीय नीना मुनरो को सर्दी जुकाम हुआ। डॉक्टरों ने उसे फ्लू की दवा दी और अगले कुछ दिन ज्यादा पानी पीने की सलाह दी। जल्दी ठीक होने के चक्कर में उसने अपनी शरीर की क्षमता से अधिक पानी पी लिया, जिससे वह एक दिन बदहवास होकर घर में गिर पड़ी। उसके पति ने सोचा की बुखार के कारण उसे कमजोरी हुई है। लेकिन जब वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने महिला की बेहोशी का कारण बताया।

क्या अधिक पानी पीने से हो सकती है मौत?

डॉक्टरों के अनुसार अधिक पानी पीने से खून में सोडियम का लेवल असामान्य रूप से कम हो सकता है। सोडियम शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करने, ब्लडप्रेशर, तंत्रिकाओं और मांसपेशियों को कंट्रोल करने के लिए महत्वपूर्ण है। चिकित्सकीय भाषा में इसे हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं। ऐसा होने पर शरीर की नसों में और उनके आसपास पानी जम जाता है और समय से इलाज न मिलने इंसान मर भी सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ginger Benefits: पुरुषों के लिए 5 तरह से रामबाण है अदरक का इस्तेमाल, फायदे जान आप भी कहेंगे- वाह!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola