Mango Testing Tips: आम का मौसम शुरू हो गया है। मार्केट में हर तरफ अब अलग-अलग साइज, कलर और वैरायटी के आम दिखते हैं। लोग अपनी पसंद और जेब के हिसाब से अलग-अलग तरह के आम की वैरायटी को खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि आम अच्छे से पका हुआ है।
केमिकल का यूज करके जबरदस्ती आम पकाया हुआ सेहत को नुकसान करता है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि जब आप बाजार से आम ले रहे हैं तो यह पता कैसे करें कि ये केमिकल फ्री है या नहीं।
आमतौर पर आम को पकाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जिसमें कैल्शियम कार्बाइड का यूज करते हैं। आम को पकाने के लिए धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल होता है। जबकि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India) ने इस केमिकल के इस्तेमाल और बिक्री पर 2011 में पूरी तरह से बैन लगा दिया है।
आम चेक करने का तरीका
1. सबसे पहले आम को एक बाल्टी पानी में डालें। अगर आम डूब जाता है तो समझ लें कि आम नेचुरल तरीके से पका हुआ है और अगर यह पानी में तैरता है तो इसका साफ मतलब है कि इसे केमिकल से पकाया गया है।
2. जो आम केमिकल से पकाए गए होते हैं उस आम में पीले और हरे रंग के अलग-अलग धब्बे दिखाई देते हैं, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग दिखते हैं,लेकिन जो आम नेचुरल तरीके से पके होते हैं उनमें एक समान येलो कलर दिखता है।
3. जब आप नेचुरल तरीके से पकाए गए आम के बीचों बीच काटते हैं तो इसके पल्प के बीच का और किनारे का रंग एक जैसा होता है। बल्कि जो केमिकल तरीके से पकाते हैं, उनमें गहरा रंग होता है और साइड के छिलके का कलर हल्का होता है।
4. आर्टिफिशियल तरीके से पकाए गए आम के ऊपर सफेद रंग के धब्बे होते हैं जबकि नेचुरल तरीके से पके हुए आम पर भूरे धब्बे होते हैं। इसलिए जिस आम में सफेद या नीले धब्बे हो उन्हें नहीं खरीदना चाहिए।
ये भी पढ़ें- खर्राटे और आपका कॉलर साइज भी देता है संकेत- हो रहा है लिवर फैटी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
8 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
9 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
10 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
12 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines