हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cancer Cause: छोटी आंत में कैंसर के 5 शुरुआती संकेत, 90% लोग करते हैं इग्नोर

Cancer Cause: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। यह शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। छोटी आंत में कैंसर होने पर ये संकेत दिखाई देते हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Photo Credit-Freepik

Cancer Cause: आंत का कैंसर यानी कोलन कैंसर के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। इस कैंसर को कोलोरेक्टल या रेक्टल कैंसर भी कहा जाता है। इंडिया में भी इस कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, कोलोरेक्टल कैंसर आमतौर पर बड़ी आंत में होता है लेकिन हम आपको अपनी रिपोर्ट में छोटी आंत के कैंसर के संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो साधारण हैं और हर किसी को आसानी से समझ आ सकता है। वैसे तो इस बीमारी में शुरुआती संकेत ऐसे होते हैं, जो समझ में आते हैं लेकिन लोग इन संकेतों के बारे में जानते नहीं हैं और इस कारण वे इसे इग्नोर करते हैं। चलिए जानते हैं संकेतों और बचाव के उपायों के बारे में।

छोटी आंत में कैंसर होने पर दिखाई देते हैं ये संकेत

1. मल में खून आना- मल में खून आना या मल का रंग काला और लाल दिखाई देना संकेत है कि आपकी आंतों में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है।

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

विज्ञापन

2. दस्त- अगर आपको हमेशा दस्त की समस्या रहती है, खासतौर पर पानी जैसा दस्त होना सीधा-सीधा इशारा है कि आपको कैंसर हो सकता है।

3. पेट में दर्द- बेवजह हमेशा पेट में दर्द होना या ऐंठन होना भी संकेत है कि आपको आंतों का कैंसर हो सकता है।

विज्ञापन

4. वजन कम होना- अचानक से वजन घटने लगे तो, यह भी गंभीर बीमारी का संकेत है, जिसमें कैंसर भी शामिल है।

5. स्किन पर लाल रंग के चकत्ते होना- त्वचा का रंग बदलना, पीला रंग होना या फिर स्किन पर लाल रंग के निशान या दाग-धब्बे दिखना भी एक संकेत है कि आपको कैंसर हो सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा, स्किन और आंखों के सफेद भाग का पीला पड़ना, मतली-उल्टी होना, कमजोरी और थकान जैसे संकेत भी छोटी आंत के कैंसर का संकेत हैं। इन संकेतों में खास बात यह है कि इनमें अधिकांश संकेत ऐसे हैं, जो सुबह के समय दिखाई देते हैं।

छोटी आंत में कैंसर के कारण

इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि ज्यादा धूम्रपान करना। शराब का अनियंत्रित सेवन करना, केमिकल बेस्ड फूड्स का सेवन और ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना भी शामिल है। पुरुषों को कैंसर के इस प्रकार का ज्यादा रिस्क रहता है। अनुवांशिकी भी इस कैंसर के होने का एक कारण हो सकता है।

विज्ञापन

बचाव के उपाय

प्रीबायोटिक्स का सेवन करें, जैसे- दही और योगर्ट जिनमें गुड बैक्टीरिया होते हैं।
रंग-बिरंगी फल और सब्जियां खाएं।
स्वस्थ आहार का सेवन करें।
व्यायाम करें।
शराब और धूम्रपान करने से बचें।

ये भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बॉडी देती है ये 5 संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola