Benefits Of White Gond Moringa: मौसम में बदलाव के साथ शरीर कई बीमारियों के करीब आ जाता है। किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए हर किसी को पहले से तैयार रहना चाहिए। इसलिए आज हम आपको सफेद मोरिंगा गोंद (white gond moringa) के फायदे बताने जा रहे हैं, जिससे कई तरह की बीमारियों से निजात मिल सकती है।
सफेद मोरिंगा गोंद एक प्राकृतिक पॉलीसेकेराइड (polysaccharide) है, जो सहजन के पेड़ से मिलता है। इसका स्वाद भी बहुत शानदार होता है और ये शरीर को भी कई फायदे देता है, तो चलिए जान लेते हैं सफेद मोरिंगा गोंद के लाभ
सफेद गोंद मोरिंगा से होने वाले फायदे
1. बच्चों के लिए बहुत लाभकारी
छोटे बच्चों को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। सफेद गोंद मोरिंगा इसके लिए शानदार ऑप्शन है, ये बच्चों के शरीर को बहुत फायदा देते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से बच्चो का विकास ठीक से होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बहुत फायदा देते हैं।
2. पाचन को ठीक करने में करता है मदद
कई लोगों को पाचन से जुड़ी कई परेशानियां होती है। दस्त, पेचिश, कोलाइटिस से कई लोगों को बहुत दिक्कतें होती है। इसके लिए गोंद का इस्तेमाल बहुत फायदा देता है। इसके लिए नारियल के पानी में 1 चम्मच सफेद गोंद और 1 चम्मच शहद मिला लें और नियमित रूप से इसका सेवन करें। इससे आपको पेट से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलेगी।
3. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार
सफेद गोंद मोरिंगा से कई फायदे मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे आप काढ़े के रूप में भी लें सकते हैं। साथ ही ये घबराहट और उल्टी जैसे परेशानियों से भी निजात दिलाने में मदद करता है।
4. त्वचा से जुड़ी परेशानियों को करता है दूर
स्किन की ड्राईनेस और दाग-धब्बों के साथ ही स्किन की चमक के लिए भी सफेद गोंद मोरिंगा एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करते हैं। साथ ही ये स्किन को कई फायदे देता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
डेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
10 mins agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 hr agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
3 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
3 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
5 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
7 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
7 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
22 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines