7 एपिसोड्स, ड्रामा-कॉमेडी से भरे सीन्स; Prime Video पर टॉप 10 में तहलका मचा रही ये सीरीज
Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर ड्रामा और कॉमेडी से भरे सीन्स वाली सीरीज ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर 7 एपिसोड्स की सीरीज ने तहलका मचाया हुआ है. जब से ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, तभी से ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. इस सीरीज में ड्रामा और कॉमेडी से भरे सीन्स शामिल हैं. वहीं इसे आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 6प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का 'वेटिंग है' नाम है. मेकर्स ने इस सीरीज को 16 सितंबर को रिलीज किया गया था. वहीं अभी भी ये सीरीज प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में ये सीरीज छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज में कॉमेडी और ड्रामा सीन्स के साथ-साथ थ्रिलर और स्कैम से भरे सीन्स भी देखने को मिलते हैं. वीकेंड बिंज वॉच के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.
सीरीज की कहानी
3 / 6सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक ईमानदार RPF कांस्टेबल सुगम मिश्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. सुगम अपनी शादी के अगले ही दिन अपनी ड्यूटी जॉइन करने के लिए अपनी पत्नी और मां के साथ पटना आते हैं. वहीं इस दौरान सुगम की लाइफ में कई मुसीबतें आती हैं. जहां एक तरफ उसकी पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है तो वहीं दूसरी ओर उनकी प्रोफेशनल लाइफ में भी बवाल मचा होता है.
सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न्स
4 / 6पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की मुश्किलों को सॉल्व करने के बाद सुगम की लाइफ में एक ऐसा केस आता है जो उनकी लाइफ बदल देता है. सुगम को पता चलता है कि किसी को भी तत्काल टिकट नहीं मिल रहे हैं और जब वो इस मामले पर जांच शुरू करता है तो उसे पता चलता है कि इसके पीछे एक बड़ा स्कैम शामिल है. वहीं सुगम मिश्रा इस केस को सॉल्व करने का मन बना लेते हैं. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये सीरीज प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.
सीरीज की स्टारकास्ट
5 / 6'वेटिंग है' सीरीज में सुगम मिश्रा का किरदार दिव्येंदु शर्मा ने बखूबी निभाया है. उनकी एक्टिंग से ऑडिंयस का दिल जीत लिया है. वहीं इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिव्येंदु शर्मा के साथ-साथ और भी सितारे हैं जो ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं. इनमें भुवन अरोड़ा, हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा, विजय मौर्य, सुनीता राजवार, दयाशंकर पांडे, यशपाल शर्मा और नावेद असलम भी मुख्य भूमिका में हैं.
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग
6 / 6प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज 'वेटिंग है' की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है. वहीं इस सीरीज की कहानी को फैंस ने खूब पसंद किया है और ये ही वजह है कि इस सीरीज की हर कोई तारीफ भी कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं खास बात ये है कि इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ आराम से घर में बैठकर देख सकते हैं.