एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव किया है. कंपनी 8 अक्टूबर 2026 से अपने पूरे पोस्टपेड प्लान पोर्टफोलियो की कीमतों में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. यानी कल से एयरटेल का पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. हालांकि, कीमत बढ़ाने के साथ कंपनी ने सभी नए प्लान में हर साल एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप का फायदा भी जोड़ा है.
449 रुपये वाला प्लान अब 499 रुपये का
Airtel का Individual Postpaid Plan अब 449 रुपये से शुरू होगा. इससे पहले कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 449 रुपये का था. यानी एंट्री लेवल प्लान सीधे 50 रुपये महंगा हो गया है. सिर्फ Individual Plans ही नहीं, एयरटेल के पुराने फैमिली प्लान्स की कीमतों में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी के नए पोस्टपेड प्लान अब 499 रुपये से शुरू होकर 1799 रुपये तक जाते हैं.
हर प्लान में मिलेगा Free International Roaming
कीमत बढ़ाने के साथ एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान में एक नया फायदा जोड़ा है. अब सभी नए पोस्टपेड प्लान के साथ हर साल एक फ्री इंटरनेशन रोमिंग ट्रिप मिलेगी. इस रोमिंग पैक में 5GB डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग और 25 Outgoing SMS मिलेंगे. यह पैक 5 दिनों के लिए वैलिड रहेगा.
499 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?
नए पोर्टफोलियो में 499 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता Individual Postpaid Plan है. इसमें एक SIM कनेक्शन मिलता है. इसके साथ Unlimited Data और Calling की सुविधा दी गई है. Airtel इसमें Spam और Fraud Protection जैसे फीचर्स भी दे रहा है. इसके अलावा Airtel Xstream Play Premium और Google One जैसे फायदे भी इस प्लान में शामिल हैं.
विदेश जाते समय बाद में एक्टिवेट कर सकेंगे रोमिंग
फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को इसे तुरंत एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं होगी. अगर आपने अभी पोस्टपेड प्लान लिया है और विदेश यात्रा कुछ महीने बाद करनी है, तो यात्रा के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से इस रोमिंग पैक को एक्टिवेट कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक इस फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनेफिट्स की कीमत करीब 2000 रुपये तक है.
रोमिंग पैक में मिलेंगे ये फायदे
Airtel के इस फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की वैलिडिटी 5 दिनों की होगी. इसमें 5GB डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग और 25 Outgoing SMS मिलेंगे. Incoming SMS के लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लगेगा. ऐसे में साल में कम से कम एक बार विदेश जाने वाले ग्राहकों के लिए यह फायदा काम का हो सकता है.
Family Plan में हर SIM को मिलेगा रोमिंग फायदा
Airtel Family Postpaid Plan इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह फायदा और खास है. फैमिली प्लान में शामिल हर SIM को साल में एक Free International Roaming Trip मिलेगी. उदाहरण के लिए, अगर किसी फैमिली प्लान में चार SIM जुड़े हैं तो चारों SIM को अपने-अपने लिए एक Free International Roaming Trip मिल सकती है. यानी परिवार के अलग-अलग सदस्य विदेश यात्रा के दौरान अपने रोमिंग बेनिफिट का इस्तेमाल कर सकेंगे.
महंगे प्लान में बढ़ते जाएंगे OTT और क्लाउड फायदे
Family Plans की कीमत बढ़ने के साथ इनमें मिलने वाले एंटरटेनमेंट और क्लाउड सर्विस के फायदे भी बढ़ते जाते हैं. अलग-अलग प्लान में Amazon Prime, JioHotstar, Apple Music, Apple iCloud+ और Netflix जैसे सब्सक्रिप्शन शामिल हैं. 1799 रुपये वाले सबसे महंगे Family Plan में Netflix Standard समेत कई दूसरे फायदे भी दिए जाते हैं.
कीमत बढ़ी, लेकिन विदेश जाने वालों को फायदा
Airtel ने पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ाई है, लेकिन इसके साथ Free International Roaming Trip जोड़कर ग्राहकों को नया फायदा भी दिया है. खासकर ऐसे ग्राहक जो साल में कम से कम एक बार विदेश यात्रा करते हैं, उनके लिए यह बेनिफिट बढ़ी हुई कीमत को कुछ हद तक जस्टिफाई कर सकता है. वहीं, जो ग्राहक विदेश यात्रा नहीं करते, उनके लिए 50 रुपये की बढ़ी कीमत ज्यादा मायने रख सकती है.