Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

बार-बार पेट में दर्द होना कहीं कैंसर का शुरुआती संकेत तो नहीं! शरीर में दिखने वाले ये लक्षण बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

Bar-Bar Pet Mein Dard Hona: अगर आपके पेट में लगातार दर्द रहता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार यह शरीर का संकेत होता है कि कुछ गड़बड़ है. इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते जांच कराएं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 29, 2026 14:11
Bar-Bar Pet Mein Dard Hona
कब पेट दर्द बन सकता है गंभीर संकेत? Image Credit- Gemini

Pet Mein Dard Hona: पेट में दर्द होना एक आम समस्या है और लोग आए दिन इस परेशानी से जूझते रहते हैं. ज्यादा लोग पेट में दर्द होने की वजह गैस, अपच, फूड पॉइजनिंग या हल्का इंफेक्शन आदि को समझते हैं. उन्हें लगता है कि यह कुछ वक्त के बाद खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन जब पेट दर्द बार-बार होने लगे तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. हर पेट दर्द कैंसर का संकेत नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर की शुरुआती चेतावनी हो सकता है. कैंसर से जुड़ा पेट दर्द आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और लगातार बना रहता है. यह दर्द सामान्य दवाओं या घरेलू उपायों से पूरी तरह ठीक नहीं होता है. इसलिए यदि दर्द का पैटर्न बदल रहा है या यह लंबे समय तक बना रहता है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. इसके लेकर डॉक्टर भूषण भोले जो पीएसआरआई अस्पताल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन हैं. उनका कहना है कि कुछ ऐसे लक्षण हैं जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है? जानिए कारण और बचने के आसान उपाय

---विज्ञापन---

कब पेट दर्द बन सकता है गंभीर संकेत?

हर पेट दर्द कैंसर नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर की शुरुआती चेतावनी हो सकता है. खासकर पेट के कैंसर, आंत, लिवर या पैंक्रियाज से जुड़े कैंसर में दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है और लंबे समय तक बना रहता है. 
दर्द का लगातार बना रहना दवाओं से ठीक ना होना समय के साथ दर्द का बढ़ जाना 

ये लक्षण बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

  • अगर आपके पेट में दर्द रहता है और इसके साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ लक्षण ऐसे हैं जो कैंसर जैसी बीमारी का संकेत हो सकते हैं. 
  • अगर आपका बिना वजह वजन कम हो रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. भूख में कमी या जल्दी पेट भर जाने का मतलब सामान्य नहीं है. अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. बार-बार मतली या उल्टी होना भी कैंसर का संकेत हो सकता है. अगर आपकी पॉटी में बदलाव हो रहा है या आपको कब्ज रहने लग तो डॉक्टर से बात जरूर करें. पेट में सूजन, भारीपन या गांठ जैसा महसूस होना भी कैंसर का गंभीर संकेत हो सकता है. 

किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

कुछ लोगों में कैंसर का खतरा ज्यादा होता है, जैसे- 

---विज्ञापन---
  • 40 साल के ज्यादा होना 
  • कैंसर का इतिहास होना 
  • धूम्रपान या शराब का सेवन करना 
  • अनहेल्दी डाइट होना 
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी  

क्या जांच करवाएं? 

  • ब्लड टेस्ट
  • अल्ट्रासाउंड
  • सीटी स्कैन
  • एंडोस्कोपी

इन टेस्ट्स से सही कारण का पता लगाया जा सकता है और समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है.  

इसे भी पढ़ें- सनातन धर्म के 7 अनमोल सिद्धांत, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी! पतंजलि वेलनेस सेंटर से जानिए सुख-शांति का असली मंत्र

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 29, 2026 02:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.