हिंदी न्यूज़/हेल्थ/कॉलेस्ट्रोल कम करने के बाबा रामदेव ने बताए घरेलु नुस्खे, कहा इस तरह पिघलेगी जमी हुई जिद्दी वैक्स
हेल्थ
कॉलेस्ट्रोल कम करने के बाबा रामदेव ने बताए घरेलु नुस्खे, कहा इस तरह पिघलेगी जमी हुई जिद्दी वैक्स
High Cholesterol Control: गंदा कॉलेस्ट्रोल एक नहीं बल्कि कई बीमारियों की वजह बनता है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव बता रहे हैं किस तरह कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असर दिखाते हैं.
Bad Cholesterol: बाबा रामदेव ने बताया कैसे कम होगा कॉलेस्ट्रोल.
Share :
Baba Ramdev Tips: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए अच्छे कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है, लेकिन कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर समस्या होती है. गंदा कॉलेस्ट्रोल यानी LDL का बढ़ना एक साइलेंट किलर की तरह है जो हार्ट अटैक तक की वजह बन सकता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) धमनियों में जमने लगता है और इसे समय रहते कम ना किया जाए तो यह ब्लड फ्लो को बाधित करने लगता है. ऐसे में गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करना बेहद जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं योगगुरु बाबा रामदेव. कॉलेस्ट्रोल को किन घरेलू नुस्खों से कम किया जा सकता है और कौन से योग कॉलेस्ट्रोल कम करने में असरदार होते हैं, जानिए यहां.
बाबा रामदेव ने बताया कैसे कम होगा गंदा कॉलेस्ट्रोल
बाबा रामदेव बताते हैं कि लोगों में श्रम बहुत कम हो गया है, वे एक्सरसाइज नहीं करते ज्यादा हिलते-डुलते नहीं हैं जिससे शरीर का कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है. इसके अलावा, तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने पर भी कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल से बाहर चला जाता है. ट्रांस फैट्स के सेवन से भी कॉलेस्ट्रोल लगातार बढ़ता है. ऐसे में बाबा रामदेव की सलाह है कि गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए मिश्रित अनाज खाएं, जैसे गेंहू, सोयाबीन, चना, ज्वार, बाजरा, मकई, चौलाई और सिंघाड़े से बने आटे का प्रयोग करें. इन आटों को मिलाकर या इनमें से 2-3 आटे को मिलाकर रोटियां बनाकर खाने पर हाई कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है.
हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) को कम करने के लिए दलिया भी खाया जा सकता है. दलिया फाइबर से भरपूर होता है और कॉलेस्ट्रोल को कम करने के साथ ही शरीर का वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है. इसके फायदे डायबिटीज के मरीजों को भी मिलते हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि अपने खानपान पर कंट्रोल रखें और बाहर का खाने से परहेज करें, कॉलेस्ट्रोल नहीं बढ़ेगा.
जरूर पिएं लौकी का जूस
गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए लौकी का जूस बेहतरीन होता है. बाबा रामदेव की सलाह है कि कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से परेशान लोगों को लौकी का जूस जरूर पीना चाहिए. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि लौकी कड़वी ना हो और स्वाद में अच्छी लगे.
प्राणायाम करने पर मिलेगा फायदा
कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए कपालभाति प्राणायाम जरूर करें. 15 से 30 मिनट तक नियमित रूप से कपालभाति प्राणायाम करें. अनुलोम-विलोम करने पर भी कॉलेस्ट्रोल नियंत्रित होता है.
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर पैरों में दर्द रहने लगता है. ऐसा ब्लड फ्लो सही तरह से ना होने पर होता है.
आंखों के आस-पास पीले धब्बे नजर आ सकते हैं.
थोड़ा सा भी चलने-फिरने पर सांस फूलने लगती है और बेचैनी होती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---