करी पत्ते खाने पर इस बीमारी में मिलता है लाभ, आचार्य बालकृष्ण ने बताए Curry Leaves के फायदे

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होते हैं. ऐसे में यहां जानिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण करी पत्तों के क्या फायदे बता रहे हैं. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि करी पत्ते इस एक रोग में खासतौर से फायदेमंद साबित होते हैं.

Curry Patte Khane Ke Fayde

Benefits Of Curry Leaves: करी पत्ते खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं, जानिए यहां.

Curry Leaves For Health: आयुर्वेद में एक नहीं बल्कि कई पत्ते हैं जिन्हें सेहत के लिए बेहद अच्छा बताया जाता है. इन्हीं में करी पत्तों (Curry Leaves) की भी गिनती होती है. करी पत्ते पोषण से भरपूर होते हैं. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और खनिजों की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन को खासतौर से फायदा देती है. करी पत्तों को ना सिर्फ खाया जा सकता है बल्कि इन्हें चेहरे और बालों पर लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं डायबिटीज में खासतौर से करी पत्ते फायदेमंद साबित होते हैं. इसी बारे में बता रहे हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण. आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को किस तरह करना चाहिए करी पत्तों का सेवन.

विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज में करी पत्ते के फायदे

आचार्य बालकृष्ण ने बताया करी पत्ते आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं. करी पत्ते (Curry Patte) खाने पर मधुमेह यानी डायबिटीज में खासतौर से फायदा मिलता है. मधुमेह के रोगी करी पत्ते को पीसकर खा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले करी पत्ते को सुखाकर पीसें और उसका पाउडर बना लें. इस पाउडर को सुबह-शाम नियमित रूप से 3 से 4 ग्राम खा लें. इससे डायबिटीज (Diabetes) और डायबिटीज से जुड़ी दिक्कतें दूर होने लगती हैं.

सुंदरता को भी बढ़ाते हैं करी पत्ते

विज्ञापन

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि करी पत्ते को पीसकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इससे चेहरे की सुंदरता बढ़ती है. इसके साथ ही, झाइयों, मुहांसों या फोड़े-फुंसियों को दूर करने में करी पत्तों का असर दिखता है. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि करी पत्ते का फेस पैक बनाने के लिए ताजे पत्तों का इस्तेमाल करें. अगर ताजा करी पत्ते ना मिलें तो सूखे करी पत्ते लेकर रातभर भिगोकर रख दें. इससे चेहरे का रूखापन भी दूर होगा.

पूरे शरीर की मालिश कर सकते हैं

विज्ञापन

करी पत्ते से पूरे शरीर की मालिश भी की जा सकती है. इसके साथ ही, करी पत्ते के बीजों से निकलने वाला तेल भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है.

करी पत्ते का फल खाने के भी हैं फायदे

विज्ञापन

करी पत्ते के पेड़ पर निकलने वाले फलों को भी खाया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) कहते हैं कि अगर आप रक्त दोष से परेशान हैं तो करी पत्ते के पके फलों को पीसकर उसका पाउडर बना लें और सुबह शाम 1-1 चम्मच नियमित रूप से इसका सेवन करें. इससे रक्त दोष की समस्या दूर हो जाती है. इन फलों को खाने पर शरीर की आंतरिक कांति बढ़ती है और त्वचा की दिक्कतें दूर होने में मदद मिलती है.

करी पत्तों के ये भी हैं फायदे

विज्ञापन
  • करी पत्तों को बालों पर लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. अक्सर बताया जाता है कि करी पत्तों के रस को बालों पर लगाया जाए तो हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है.
  • नारियल के तेल में करी पत्तों को पकाकर भी सिर पर लगाया जा सकता है. इसके लिए एक कप नारियल तेल को पकाने के लिए रखें और उसमें मुट्ठीभर करी पत्ते डाल लें. जब करी पत्ते चटकने लगें और पककर काले हो जाएं तो तेल को आंच से हटा लें. इस तेल को हल्का गर्म ही बालों पर लगाया जा सकता है. सिर की जड़ों से सिरों तक करी पत्ते का तेल लगाया जाए तो बालों की ग्रोथ अच्छी होने लगती है.
  • करी पत्ते का पानी पीने पर शरीर के गंदे टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं. इससे स्किन पर भी चमक नजर आती है. गंदे टॉक्सिंस ना सिर्फ सेहत को खराब करते हैं बल्कि स्किन पर भी इनका असर दिखता है. ऐसे में डिटॉक्स वॉटर की तरह करी पत्ते का पानी पिया जा सकता है.
  • करी पत्ते के सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है. फाइबर और बायोएक्टिव कंपाउंड्स होने के चलते करी पत्ते मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और वजन कम करने में असरदार होते हैं.

यह भी पढ़ें – प्रोस्टेट बढ़ने का क्या कारण है? यहां जानिए क्या खाने पर कम होने लगेगी प्रोस्टेट की दिक्कत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ