Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

डायबिटीज से पाना चाहते हैं राहत? बाबा रामदेव का ये रामबाण उपाय करेगा आपकी मदद

Diabetes Relief Tips By Baba Ramdev: क्या आप भी डायबिटीज की समस्या से परेशान हो गए हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं? आपके लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने रामबाण उपाय बताए हैं, जिन्हें ठीक से फॉलो करने पर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं रामदेव बाबा ने क्या कहा?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 18, 2026 16:29
Diabetes Relief Tips By Baba Ramdev
डायबिटीज से कैसे पाए राहत?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है. जंक फूड, तनाव, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधियों में गिरावट के कारण डायबिटीज (Diabetes) जैसी बीमारी तेजी से बढ़ रही है. यह केवल शुगर बढ़ने की समस्या नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों को प्रभावित करती है. कई मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना कई तरह की दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है. लंबे समय तक शुगर असंतुलित रहने पर कमजोरी, थकान और अन्य दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. ऐसे में लोग प्राकृतिक और सुरक्षित उपायों की तलाश करते हैं, जो जीवनशैली सुधारने में मदद कर सकें. इस समस्या से राहत पाने के बाबा रामदेव ने कुछ आसान और असरदार उपाय बताए हैं, जो आपको इस बीमारी से राहत दिला सकते हैं. आइए जानते हैं बाबा रामदेव ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें: क्या गैस और एसिडिटी से हो सकती है मौत? जानिए कब यह बन जाती है खतरनाक बीमारी

---विज्ञापन---

बाबा रामदेव ने बताया डायबिटीज से राहत पाने का आसान तरीका

डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से राहत किसी बड़े वरदान से कम नहीं है, लेकिन यह वरदान उन्हीं को मिल सकता है, जो सही तरीके से अपनी लाइफस्टाइल सुधार लें. योग गुरु बाबा रामदेव ने डायबिटीज से परेशान लोगों को आसान उपाय बताए हैं. बाबा के मुताबिक, जो लोग डायबिटीज से परेशान हैं और इससे क्योर(Cure) पाना चाहते हैं, वह –

  • कपालभाति.
  • मंडूकासन.
  • खीरा, करेला, टमाटर का जूस.
  • मधुनाशिनी और गिलोय का जूस.

इन सभी चीजों का नियमित तरीके से सेवन करें. ऐसा करने से वह डायबिटीज से मुक्ति पा सकते हैं. बाबा रामदेव ने बताया कि इन सभी उपायों को ठीक से फॉलो करने वाले आज आराम से लड्डू खा रहे हैं, और उन्हें अब यह बीमारी परेशान नहीं करती है.

---विज्ञापन---

यह उपाय कैसे करेंगे मदद?

  • कपालभाति: कपालभाति को पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म बेहतर करने के लिए लाभकारी माना जाता है. नियमित अभ्यास से शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है.
  • मंडूकासन: मंडूकासन को पैंक्रियाज को सक्रिय करने वाला आसन माना जाता है, जो ब्लड शुगर संतुलन में सहायक हो माना जाता है.
  • खीरा, करेला और टमाटर का जूस: प्राकृतिक आहार भी डायबिटीज कंट्रोल में अहम भूमिका निभाते हैं. खीरा, करेला और टमाटर का जूस ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं. करेला विशेष रूप से अपने कड़वे तत्वों के कारण शुगर मेटाबॉलिज्म में मददगार माना जाता है.
  • गिलोय और मधुनाशिनी का जूस: गिलोय और मधुनाशिनी जैसे आयुर्वेदिक तत्वों का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है.

कितनी खतरनाक होती है डायबिटीज

डायबिटीज को नजरअंदाज करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से हृदय रोग, किडनी फेल्योर, आंखों की रोशनी कम होना, नसों की कमजोरी और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. कई मामलों में घाव जल्दी नहीं भरते और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए समय रहते अपने आपको खराब लाइफस्टाइल छोड़ दें, वरना आपको आगे चलकर बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर को ठीक करने के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने शेयर की लिस्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 18, 2026 04:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.