फैटी लिवर को ठीक करने के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने शेयर की लिस्ट

Foods For Fatty Liver: फैटी लिवर की दिक्कत में लिवर में एक्सेस फैट जमा होने लगता है जिसके कारण लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है और सेहत बिगड़ने लगती है. ऐसे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी बता रहे हैं कि फैटी लिवर की दिक्कत में क्या खाने पर फायदा मिलता है.

Fatty Liver Foods

क्या खाने पर ठीक होगी फैटी लिवर की दिक्कत, जानिए यहां.

Fatty Liver Diet: फैटी लिवर डिजीज लिवर की सेल्स में एक्सेस फैट के जमने से होती है. फैटी लिवर मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण हो सकता है. वहीं, एल्कोहल के जरूरत से ज्यादा सेवन करने से फैटी लिवर हो जाता है. ऐसे में फैटी लिवर हो जाए तो इसे शुरुआती स्टेज में ही ठीक करने की कोशिश करना जरूरी होता है. अगर खानपान अच्छा हो तो फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) ठीक हो सकती है. ऐसे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि फैटी लिवर के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

फैटी लिवर के लिए टॉप 10 फूड्स

डॉ. सौरभ सेठी ने बताया कि ऐसे 10 फूड्स हैं जो फैटी लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और फैटी लिवर की दिक्कत को कम करते हैं –

  1. एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
  2. बेरीज
  3. एवोकाडो
  4. अखरोट
  5. गोभी और ब्रोकली
  6. स्टील कट ओट्स
  7. ग्रीन टी
  8. कॉफी
  9. टोफू या टेम्पेह
  10. लहसुन

फैटी लिवर के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • फैटी लिवर हो जाने पर हर समय शरीर में थकान महसूस होती है और बीमार महसूस होता है
  • पेट के दाईं तरफ ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होता है
  • अचानक वजन कम होने लगता है
  • पीलिया हो जाता है
  • पेशाब का रंग गहरा नजर आने लगता है
  • कभी भी चोट लग जाती है और चोट लगने पर जल्दी भरती नहीं है
  • पेट में सूजन हो जाती है
  • मल का रंग काला नजर आने लगता है
  • त्वचा पर अक्सर ही खुजली महसूस होती है.

फैटी लिवर की दिक्कत क्यों हो जाती है

फैटी लिवर की दिक्कत कई कारणों से हो सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह एल्कोहल का जरूरत से ज्यादा सेवन करना है. इसके अलावा, मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, बहुत ज्यादा फैटी फूड्स खाना, हाई कॉलेस्ट्रोल और कुछ दवाओं के प्रभाव से फैटी लिवर हो सकता है.

विज्ञापन

फैटी लिवर होने पर क्या ट्रीटमेंट किया जाता है

फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो की जाती है. वजन घटाने पर जोर दिया जाता है, रोजाना एक्सरसाइज की जाती है, ब्लड शुगर लेवल्स कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है, लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली दवाओं से दूरी बनाई जाती है और एल्कोहल या धूम्रपान से पूरी तरह परहेज किया जाता है. फैटी लिवर की दिक्कत में हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करना भी जरूरी होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ