---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

शुगर कंट्रोल करने का जबरदस्त फॉर्मूला, स्वामी रामदेव ने बताए 3 आसान तरीके

Baba Ramdev Health Tips: डायबिटीज में शरीर के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना होता है, जो कि आसान काम नहीं है। स्वामी रामदेव ने अपने लेटेस्ट वीडियो में शुगर को संतुलित करने के 3 आसान उपाय बताए हैं, जो काफी आसान हैं।

---विज्ञापन---

Baba Ramdev Health Tips: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो अपने साथ कई अन्य गंभीर बीमारियों को भी साथ लाता है। इस बीमारी से दुनिया के लाखों लोग प्रभावित हैं। शुगर की बीमारी हमारे डेली लाइफ की आदतों पर निर्भर करती है। इसके होने के पीछे के सबसे बड़े कारण अनहेल्दी ईटिंग, स्ट्रेस में रहना, वजन ज्यादा बढ़ना और मैदे से बनी चीजों का सेवन करना है। इस बीमारी से राहत पाना आसान नहीं है लेकिन कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सहारा लिया जाता है। इस रिपोर्ट में हम आपको 3 ऐसे आसान नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो आयुर्वेदिक और बेहद सरल हैं। आइए जानते हैं।

मधुमेह को नियंत्रित करने के इन उपायों के बारे में हमें स्वामी रामदेव बता रहे हैं। योगगुरु रामदेव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों के साथ सेहत से जुड़े वीडियोज और टिप्स शेयर करते रहते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Liver Disease के 5 शुरुआती संकेत, हर बीमारी दूर करेगा स्वामी रामदेव का ये फॉर्मूला!

बाबा रामदेव के कारगर उपाय

स्वामी रामदेव के वीडियो के अनुसार, उनके ये तीन टिप्स टाइप-1 डायबिटीज के रोगियों को इंसुलिन लेने से बचा सकते हैं।

---विज्ञापन---

1. हर्बल जूस– स्वामी रामदेव ने एक ऐसा जूस पीने की सलाह दी है, जो हर्बल आइटम्स से बनाया गया है। इस जूस को बनाने के लिए उन्होंने सदाबहार के पत्तों, करेले, खीरे और टमाटर को एक साथ मिलाकर जूसर में ग्राइंड किया है। रामदेव कहते हैं कि इस जूस को और भी ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए इसमें आंवला भी डाल सकते हैं। इस जूस को रोजाना पीने से शुगर कंट्रोल रहेगी और बॉडी भी डिटॉक्स होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

---विज्ञापन---

2. मेथी ड्रिंक- स्वामी रामदेव ने दूसरे फॉर्मूले में मेथी के बीजों की एक सुपरहेल्दी ड्रिंक बनाई है। इसे बनाने के लिए 2 तरीके हैं, दोनों ही काफी आसान तरीके हैं। पहला, तो आप रात भर 1 चम्मच मेथी दाना को पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह पी सकते हैं। अगर थोड़ा हॉट पीने का मन हो, तो 1 गिलास पानी गर्म करें और उसमें मेथी सीड्स डालकर बॉइल कर लें और फिर पिएं।

3. कच्ची हल्दी की सब्जी- तीसरे उपाय में उन्होंने एक सब्जी बताई है, जो इन दिनों काफी बिकती है। यह सब्जी कच्ची हल्दी है। उन्होंने घी में लहसुन, अदरक और प्याज के तड़के के साथ हल्दी को बारिक-बारिक काटकर एक सब्जी तैयार की है। इस सब्जी को खाने से भी शुगर कंट्रोल होती है।

---विज्ञापन---

और क्या कर सकते हैं?

स्वामी रामदेव बताते हैं कि शुगर कंट्रोल करने के लिए आप चिरायता के पत्ते को मुंह में दबाकर रख सकते हैं और चुसते हुए खा सकते हैं। एलोवेरा का सेवन कर सकते हैं। नीम के पत्तों को खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सलाद में इसे खाने से न होगा कैंसर न स्टोन, Baba Ramdev ने गिनाए फायदे-नुकसान

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 23, 2024 01:02 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola