रोजाना 1 चम्मच घी खाने के फायदे क्या हैं 7 फायदे, जानिए स्वामी रामदेव से

Pregnancy Tips: अगर आप गर्भधारण की तैयारी कर रही हैं, तो अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों को जरूर अपनाएं। डायटीशियन प्रेरणा बताती हैं कि प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो उससे पहले हेल्दी खान-पान और ये एक्सरसाइज जरूर करें। इससे गर्भधारण करने में आसानी होगी।

baba ramdev health tip

baba ramdev health tip

विज्ञापन

Baba Ramdev Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए हमें अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करनी चाहिए। हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स से हम पूरे दिन स्वस्थ, ऊर्जा से भरपूर और तनावमुक्त रहते हैं। साथ ही, अगर रोजाना हम अच्छी आदतों का पालन करते हैं, तो जिंदगीभर हेल्दी रहेंगे और रोगों से दूर रहेंगे। देसी घी के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह हमारी डाइट का अहम फूड है, जिसे डॉक्टर से लेकर डाइटीशियन्स भी खाने की सलाह देते हैं। देसी घी एक डेयरी प्रोडक्ट है, इसे खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं, सर्दी-जुकाम से लेकर इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है। स्वामी रामदेव बताते हैं कि अगर हम रोज 1 चम्मच देसी घी सुबह के खाते हैं, तो उससे क्या-क्या फायदे होंगे।

रोज देसी घी खाने के फायदे

1. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

स्वामी रामदेव बताते हैं कि घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने का काम करते हैं। यह मानसिक शांति और दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, जिससे आप काम में ज्यादा फोकस्ड और चिंतामुक्त रहते हैं। स्वामी रामदेव बताते हैं कि रोजाना घी खाने से हमें कोई भी दिमागी बीमारी नहीं होती है, जैसे कि अल्जाइमर और डिमेंशिया।

2. स्किन के लिए बेनिफिशियल

बाबा रामदेव अपने लेटेस्ट वीडियो में बताते हैं कि घी में विटामिन-ई होता है, जो हमारी त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे चमकदार बनाने में मदद करता है। यह स्किन के टेक्सचर को इंप्रूव करता है और उसे मॉश्चराइज रखता है। सर्दियों में जिसे ड्राई स्किन की समस्या रहती है, उसे घी जरूर खाना चाहिए।

विज्ञापन

3. हड्डियों को मजबूती दें

विज्ञापन

घी में कैल्शियम और विटामिन-डी अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। यह हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। घी खाने से हड्डियों और जोड़ों में चिकनाहट पैदा होती है, जिससे उनमें दर्द और सर्दियों में जकड़न की समस्या नहीं होती है।

4. आंखों की समस्या से बचाव

विज्ञापन

अगर आपको आंखों का कोई रोग है या कम दिखाई देता है। आंखों में ड्राइनेस होती है, रेडनेस होती है या फिर बार-बार इन्फेक्शन का रिस्क रहता है, तो उन्हें भी रोज घी खाना चाहिए। घी में विटामिन-ए और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो हमारी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Homemade Ghee

विज्ञापन

5. पाचन शक्ति को बढ़ाएं

घी में मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। यह हाजमा दुरुस्त करते हैं और पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और गैस से राहत दिलाते हैं। गर्म घी पीने से पेट की सफाई होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

विज्ञापन

6. इम्यूनिटी मजबूत करें

स्वामी रामदेव कहते हैं, जो रोज घी खाएंगे कभी भी उसकी इम्यूनिटी कमजोर नहीं होगी। अगर इम्यूनिटी अच्छी रहेगी, तो कभी भी कोल्ड-फ्लू जैसी बीमारियां तुरंत नहीं होंगी।

विज्ञापन

7. दिल के रोगों से बचाव

विज्ञापन

हालांकि, घी कोलेस्ट्रॉल का सोर्स है लेकिन हेल्दी कोलेस्ट्रॉल जिसकी जरूरत हमारे शरीर को होती है। अगर सीमित तौर पर घी खाएंगे, तो दिल के रोग भी दूर रहेंगे।

कैसे खाएं घी?

आपको सुबह के समय खाली पेट 1 चम्मच देसी घी को हल्का गुनगुना करके पीना होता है। गुनगुने घी के लाभ ज्यादा होते हैं। आप चाहें, तो घी को गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ