क्या चींटी काटने से भी होती है कोई बीमारी? दिखें ये संकेत तो ऐसे करें बचाव

Ant Bite Disease: कई बार हमारे घरों में या आस-पास चींटियों का बसेरा हो जाता है। इनके फैलने से सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि अगर इसने काट लिया, तो क्या होगा? पर क्या चींटी के काटने से हमें कोई बीमारी भी हो सकती है? चलिए समझते हैं।

Ant Bite Disease

Ant Bite Disease: इंसानों और जानवरों की तरह कीड़े-मकौड़े भी प्रकृति का एक हिस्सा हैं। ये हमारे आस-पास ही मौजूद होते हैं, मुख्यत: मक्खियां और लाल-काली चींटियां। चींटियां अगर काट लें तो इंसान गंभीर रूप से घायल हो जाता है क्योंकि इससे स्किन पर लाल-लाल रैशेज हो जाते हैं और कई बार एलर्जी भी हो जाती है। मगर क्या चींटी के काटने से कोई बीमारी भी होती है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

चींटी काटने से क्या होता है?

चींटियों को काटने से स्किन पर एलर्जी हो सकती है। इस बात की पुष्टि है लेकिन चींटियों को काटने से कोई गंभीर रोग नहीं होता है, अधिकांश चींटी काटने पर लोग जल्दी उस समस्या से ठीक हो जाते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स कुछ चींटियों, जैसे जंगली चींटियां जहरीली हो सकती हैं। यदि उनके काटने से शरीर में संक्रमण ज्यादा बढ़ जाए, तो जान का जोखिम होता है। घरों के आस-पास मिलने वाली लाल और काली चींटियों के काटने से गंभीर बीमारी नहीं होती है।

विज्ञापन

चींटी काटने के बाद के नुकसान

1. चींटी काटने से इंफेक्शन हो सकता है। सामान्य चींटियों के काटने से हल्के-फुल्के संक्रमण, जिसमें जलन और खुजली के संकेत शामिल होते हैं।

विज्ञापन

2. चींटी काटने से एलर्जी हो सकती है। इस एलर्जी में चींटी के काटने के बाद जलन, खुजली, स्किन के लाल होने के साथ-साथ उल्टी, मतली या बुखार भी आ सकता है।

फोटो क्रेडिट- Freepik

विज्ञापन

3. सेल्युलाइटिस, जो कीड़ों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है। इसमें चींटी के काटने के बाद बैक्टीरिया स्किन के अंदर तक पहुंच जाते हैं, जिससे गंभीर स्किन एलर्जी हो सकती है।

4. फुंसी-फोड़ा, चींटी काटने के बाद संक्रमित त्वचा पर मवाद से भरी फुंसी या फोड़े होने की संभावना रहती है।

विज्ञापन

5. आंखों के आस-पास काट लें, तो मामला गंभीर हो सकता है क्योंकि चींटियों के काटने से आंखों में जलन, खुजली या पानी आने की समस्या हो सकती है।

चींटी काटने पर क्या करें?

  • जेंटल क्लीनिंग करें, संक्रमित स्किन पर साफ हाथों से साफ और गीले कपड़े से हल्का-हल्का पोछें।
  • सूजन कम करने के लिए संक्रमित त्वचा पर बर्फ या कोल्ड कंप्रेस की सिकाई करें।
  • एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद है।
  • बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण तैयार कर, संक्रमित स्किन पर लगाएं।
  • नारियल तेल भी लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ