रिसर्च में बादाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, ड्राई फ्रूट खाने से दूर होंगी ये बीमारियां

Almond For Heart and Diabetes: बादाम सेहतमंद नट्स में माना जाने वाला नट है। बादाम खाने के कई लाभ हैं। बादाम शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करता है। एक नई रिसर्च में बादाम को हार्ट और डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद बताया गया है। जानिए इस बारे में सब कुछ।

Almond For Heart and Diabetes

Almond For Heart and Diabetes

Almond For Heart and Diabetes: बादाम के गुणों के बारे में सब लोग जानते हैं। बादाम एक सेहतमंद नाश्ता माना जाता है, जिसे आप सुबह या शाम के समय अपनी भूख मिटाने के लिए खा सकते हैं। बादाम का रोजाना सेवन शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बैलेंस करता है। बादाम वजन घटाने में भी सहायक है। बादाम खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। एक नई रिसर्च के अनुसार, बादाम को डायबिटीज तथा हार्ट हेल्थ दोनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया गया है। इस रिसर्च के अनुसार, लोगों को अपनी डेली डाइट में बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

भारत में डायबिटीज के बढ़ते मामले

देश में मधुमेह के मरीजों की कमी नहीं है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन के बाद भारत एकमात्र देश है जहां डायबिटीज के सबसे ज्यादा मरीज हैं। भारत में यह संख्या हर साल बढ़ रही है। ICMR की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के लगभग 1.4% लोग डायबिटीज के शिकार हैं और 15-16 % लोग प्री-डायबिटिक हैं, यानी डायबिटीज की रेंज से थोड़ा कम।

विज्ञापन

हार्ट डिजीज में भी आगे भारत!

सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, भारत दिल की बीमारियों में भी काफी आगे है। यहां हृदय रोगों के जोखिम ऐसे हैं जैसे कॉमन फ्लू। रिसर्च के अनुसार, डायबिटीज और हार्ट के मरीज शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। इन दोनों बीमारियों के लिए बादाम को फायदेमंद माना गया है।

विज्ञापन

बादाम है फायदेमंद

बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम में प्रोटीन, गुड मोनोअनसैचुरेटेड फैट, लो शुगर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन-ई होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करता है, साथ ही कोरोनरी डिजीज (दिल की धमनियों वाला रोग) से होने वाले खतरे को भी कम कर सकता है। रिसर्च के अनुसार, रोजाना एक मुट्ठी बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रहता है। वजन नियंत्रण में भी बादाम खाना फायदेमंद है। इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए रिसर्चर्स ने बादाम को डायबिटिक और हार्ट फ्रेंडली माना है।

विज्ञापन

रिसर्चर्स के अनुसार, कैसे खाएं बादाम?

हेल्थ रिसर्चर्स के मुताबिक, आपको रोजाना बादाम खाने हैं। इन्हें अपने आहार में शामिल करने का सबसे सही तरीका है सुबह नाश्ते में खाना। बादाम को रातभर पानी में भिगोकर सुबह ओट्स के साथ खा सकते हैं। आप बादाम का दूध भी पी सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ