Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक से 7 दिन पहले दिखने लगते हैं ये संकेत, क्या कहते हैं डॉक्टर

Heart Attack Symptoms: दिल की बीमारियों के बारे में कितना जानते हैं आप? हार्ट अटैक आने से 1 हफ्ते पहले ही हमारा शरीर हमें संकेत देने लगता है मगर कई बार उसे इग्नोर किया जाता है, जो आगे चलकर गंभीर परिणाम देता है। आइए जानते हैं हार्ट अटैक के 7 वॉर्निंग साइंस क्या है।

SOURCE- NEWS 24

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति होती है, जिसमें इंसानों को तुरंत इलाज की जरूरत होती है। इन दिनों युवाओं में दिल से जुड़ी बीमारियां कॉमन हो गई है। इसका ताजा उदाहरण है शेफाली जरीवाला की अचानक मौत। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज अपनी जान हार्ट अटैक से गवां चुके हैं। डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि हार्ट अटैक भले ही अचानक आता है मगर इसके लक्षण 1 हफ्ते पहले ही दिखने लगते हैं। आइए समझते हैं इन संकेतों के बारे में।

विज्ञापन

ये हैं 7 वॉर्निंग साइन्स

1. चेस्ट पेन- डॉक्टर कहते हैं कि सबसे आसान संकेत यही होता है, जिसमें सीने में हल्का दर्द, जकड़न, दबाव और जलन सीने के बीचों बीच महसूस होती है। यह इंसान को हार्ट अटैक से  4-5 दिन पहले दिखते हैं।

विज्ञापन

2. थकान और कमजोरी- अगला संकेत होता है अनयूजुअल फटीग, इसमें इंसान को रोजमर्रा के कामों को करने में भी सामान्य से ज्यादा थकावट महसूस होती है। यह महिलाओं में दिखने वाला आम लक्षण है।

3. सांस फूलना- डॉक्टर कहते हैं अगर आपको थोड़ी सी मेहनत पर भी सांस फूलने लगती है या फिर आपको सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में दिक्कत हो रही है, तो इसे हल्के में न लें।

विज्ञापन

4. चक्कर आना- हफ्तेभर पहले से ही इंसान को अचानक सिर हल्का लगना या बेहोशी जैसा महसूस करने जैसे संकेत दिखने लगते हैं। यह दिल में ब्लड सर्कुलेशन कम होने के बारे में बताता है।

विज्ञापन

5. ठंडा पसीना- डॉक्टर सलीम के मुताबिक, बिना किसी शारीरिक मेहनत के पसीना आना खासतौर पर ठंडा और चिपचिपा पसीना बिल्कुल भी सही लक्षण नहीं है। अगर कोई किसी बीमारी से पीड़ित है, तो ऐसा हो सकता है, मगर इसके अलावा नहीं।

6. पेट में परेशानी- जी मिचलाना, अपच, पेट दर्द या उल्टी जैसा महसूस  करना और लगातार करना डाइजेशन नहीं बल्कि दिल का संकेत होता है।

विज्ञापन

7. दर्द होना- अगर किसी को अपनी बांह, गर्दन, पीठ या जबड़े में दर्द
खासतौर पर बाएं हाथ में तेज दर्द जो गर्दन या पीठ तक महसूस हो रहा है, तो दिल का दौरा पड़ने का संकेत है। यह दर्द लगातार या रुक-रुक कर भी हो सकता है।

लक्षण महसूस होने पर क्या करें?

अगर किसी को ऐसे लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो उसे सबसे पहले मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए। आप सक्षम है, तो स्वयं नजदीकी अस्पताल जाए नहीं तो किसी परिजन की मदद लें। भारी भोजन, कैफीन और सेल्फ ट्रीटमेंट करने से बचें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ