अस्थमा का रिस्क बढ़ा रहीं घर में लगीं ये चीजें, परदे-कारपेट को लेकर डॉक्टर ने क्यों दी ये सलाह?

Asthma Causes: अस्थमा की बीमारी में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। यह बीमारी अब बच्चों से लेकर बड़े सभी को होने लगी है। क्या आप जानते हैं हमारे घर के पर्दे, कारपेट और अन्य फर्नीचर से भी अस्थमा में परेशानी होती है। चलिए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

Source-freepik

Asthma Causes: हम अपने घर को सजाने के लिए पर्दे, कारपेट से लेकर तरह-तरह के फर्नीचर का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें आजकल एसथेटिक बोला जाता है। इसका मतलब होता है कुछ अलग और सुंदर, जो आकर्षक लगे। पहले लोग त्योहारों और किसी खास समय घरों को सजाते थे, मगर अब लोगों को हमेशा ही अपना घर खूबसूरत चाहिए होता है। क्या आप जानते हैं सजावट वाली ये चीजें कई बार हमें गंभीर बीमारियां दे जाती है। डॉक्टर जैन इस बारे में क्या कहते हैं आइए जानते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मैक्स हेल्थकेयर के पल्मोनोलॉजी विभाग के निदेशक एवं प्रमुख, श्वसन चिकित्सा डॉ. आशीष जैन बताते हैं कि आजकल हर रोग, हर परेशानी सांसों से जुड़ी हुई है। कोरोना से लेकर सीओपीडी आदि जैसी बीमारियों में होने वाली सबसे कॉमन समस्या सांस लेने में दिक्कत हैं। अस्थमा जो एक कॉमन रेस्पिरेटरी हेल्थ प्रॉब्लम है लेकिन जानलेवा भी है। इस बीमारी में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। उन्हें अस्थमा अटैक आते हैं, जो तुरंत आते हैं और ऑक्सीजन शॉर्ट होने लगती है।

विज्ञापन

क्या पर्दे-कारपेट से बढ़ रही बीमारी?

डॉक्टर बताते हैं कि आजकल जो हमारे घरों में पर्दे और कार्पेट है, उन्हें लोग बिछा लेते हैं लेकिन उनकी सफाई का ख्याल रखना भूल जाते हैं। कुछ लोगों के घर में तो कई-कई महीनों तक इन्हें नहीं बदला जाता है, जिस वजह से इन पर धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया जम जाते हैं। जब घर में पंखा-कूलर चलता है, तो उस समय हवा के साथ ये धूल या मिट्टी हमारे नाक और मुंह के रास्ते शरीर में जाती है, जो बीमारी को बढ़ाते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि यदि किसी को घर में बार-बार एलर्जी हो रही है या फिर अस्थमा के अटैक हो रहे हैं, तो उन्हें एक बार अपने घर के फर्नीचर और वार्डरॉब को चेक करने की जरूरत है, हो सकता है इनकी वजह यही समस्याएं हो।

विज्ञापन

क्या करना चाहिए?

अस्थमा के मरीजों को अपने घर में कॉटन के हल्के पर्दे लगाने चाहिए। इन्हें अपने घर में कार्पेट नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इनमें से धूल निकलती है, जो अस्थमा अटैक के रिस्क को बढ़ाते हैं। ये लोग अपने घर में झाड़ू के बजाए वैक्यूम क्लीनर और पोछे की मदद से सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा, इन लोगों को अपने साथ हर समय इन्हेलर रखना चाहिए। ये लोग घर में अलग, गाड़ी में अलग, ऑफिस में अलग और यदि बेडरूम अलग है, तो हमेशा इमरजेंसी के लिए बेड के आस-पास एक इन्हेलर रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ