ये 7 संकेत बताएंगे आप हेल्दी हैं या नहीं? जानें अपना हेल्थ स्टेटस

Signs of Deficiency: स्वस्थ शरीर, स्वस्थ खान-पान यानी सेहतमंद हैं आप। आपका शरीर अगर किसी भी प्रकार की समस्या से गुजर रहा है तो संकेत जरूर देता है, बर्शते आपको उन्हें समझना आना चाहिए। हम आपको ऐसे 7 सामान्य संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी सेहत का राज खोलेंगे।

Health

Signs of Deficiency: सेहतमंद रहने के लिए लोग कड़े जतन करते हैं। हर कोई स्वस्थ रहने के लिए खान-पान, साफ-सफाई तथा रोजमर्रा की आदतों को लेकर सलाह देते रहते हैं। मगर आपका शरीर स्वस्थ है या नहीं, इस बात का पता कैसे चलेगा? हमारा शरीर ऐसे कई संकेत देता है जिन्हें हमें समझने की जरूरत होती है। यदि समय रहते इन संकेतों को पहचाना न जाए तो आगे गंभीर बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। इस रिपोर्ट के जरिए हम आपको ऐसे ही 7 संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी हेल्थ का राज खोलेंगे और बताएंगे कि आप ठीक है या नहीं।

विज्ञापन

इन 7 संकेतों को समझने में न करें भूल

हमेशा थकावट महसूस करना

विज्ञापन

अगर आपका शरीर पर्याप्त नींद और आराम करने के बाद भी हर वक्त थका-थका रहता है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में आयरन, विटामिन बी-12 तथा कैलोरी की कमी है। यह लक्षण इस बात को भी दर्शाता है कि आप अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जियों तथा कैल्शियम आदि का सेवन नहीं कर रहे हैं। अगर समय पर आपने इसका उपचार शुरू नहीं किया तो आप हीमोग्लोबिन की कमी, एनीमिया जैसी समस्याओं को झेल सकते हैं।

बाल झड़ना

विज्ञापन

हेयर फॉल की समस्या आम होती है। मगर रोजाना कितना हेयर फॉल हो रहा है, इस बात पर गौर करना जरूरी है। अगर हर बार कंघी करने पर लड़कियों में गुच्छेभर बाल गिर रहे हैं तथा पुरुषों के 10-12 बाल गिर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। बाल झड़ने की समस्या प्रोटीन, आयरन, विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों की कमी का संकेत है। विटामिन-डी की कमी बढ़ने से हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं।

विज्ञापन

ब्रिटल नेल्स (Brittle Nails)

ब्रिटल नेल्स ऐसे नाखून जो बहुत सूखे, खुरदुरे और हल्के होते हैं। अगर आपके नाखून ऐसे हैं, जिनमें शक्ति कम है, जो जल्दी टूट जाते हैं। ऐसे नाखून जो बहुत ज्यादा पतले होते हैं। इस लक्षण का संकेत है कि आपके शरीर में जिंक और आयरन जैसे तत्वों की कमी है। ऐसे नाखून यह भी बताते हैं कि शरीर की हड्डियां अंदर से कमजोर हो रही हैं।

विज्ञापन

Brittle Nails

ड्राई और डल स्किन

विज्ञापन

स्किन भी आपकी सेहत का राज खोलती है। अगर आपकी त्वचा भी रूखी, खिंची हुई और फ्लेकी रहती है तो इसका मतलब है कि आप डिहाइड्रेशन की समस्या से गुजर रहे हैं। आपके शरीर में पर्याप्त पानी की जरूरत है। ड्राई स्किन का संकेत है कि आप विटामिन-ए, विटामिन-सी और ई की कमी से जूझ रहे हैं। इन विटामिन्स की कमी से फेस पर दाग-धब्बे, झुर्रियां और जल्दी उम्र का प्रभाव भी दिखने लगता है।

हमेशा सर्दी-जुकाम रहना

विज्ञापन

अगर आप आए दिन सर्दी-जुकाम या वायरल इंफेक्शन से परेशान रहते हैं तो इसका सीधा संकेत है कि आपकी इम्युनिटी कमजोर है। कमजोर इम्युनिटी बीमारियों को बढ़ावा देती है। खराब इम्युनिटी शरीर में जिंक, विटामिन-सी जैसे तत्वों की कमी का संकेत है। इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे बेहतर उपाय है विटामिन-सी युक्त फूड्स का सेवन।

मांसपेशियों में दर्द व ऐंठन

विज्ञापन

जिन लोगों को हमेशा शरीर में दर्द होता है यानी इन लोगों की मांसपेशियां कमजोर हैं। कमजोर मांसपेशियों से हड्डियों में भी दर्द रहता है। डिहाइड्रेशन से भी मांसपेशियों में कमजोरी आती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम, मैग्नीशियम की कमी से भी मांसपेशियों में दर्द बना रहता है। पोटेशियम और मैग्नीशियम स्वस्थ शरीर के लिए अहम पोषक तत्वों में से एक हैं।

स्लो रिकवरी

विज्ञापन

इसका मतलब है कि किसी चोट या घाव को भरने में समय लगना। अगर आपके शरीर में कहीं छोटी-मोटी चोट या कट लगा है और उसे भरने में ज्यादा समय लगता है तो यह संकेत है कि आपका शरीर जिंक, विटामिन-सी और प्रोटीन की कमी से जूझ रहा है। इन पोषक तत्वों की कमी से स्किन जल्दी रिपेयर नहीं हो पाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ