Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

हरा धनिया खाने पर दूर हो सकती है यह बीमारी, आचार्य बालकृष्ण ने बताए धनिया के फायदे

Dhaniya Ke Fayde: सेहत को धनिया से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. इसी बारे में बता रहे हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण. यहां जानिए हरा धनिया और धनिया के दानों का सेवन करने पर शरीर को क्या फायदे मिलते हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 27, 2026 16:57
Dhaniya Ke Fayde
आचार्य बालकृष्ण ने बताए धनिया के फायदे.

Coriander Benefits: खानपान में धनिया को खूब शामिल किया जाता है, सब्जी या दाल में गार्निश के लिए हरा धनिया तो स्वाद के लिए पिसा धनिया पाउडर और तड़के के लिए धनिया के दाने इस्तेमाल किए जाते हैं. ऐसे में धनिया सेहत के लिए अच्छा होता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) भी यही कहते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि धनिया को किसी भी तरह से खाया जाए शरीर के लिए फायदेमंद होता है. आचार्य कहते हैं कि खासतौर से धनिया (Dhaniya) के ताजा पत्तों से बनी चटनी सेहत को फायदे देती है. हरा धनिया सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा है. वहीं, धनिया के दाने यानी मसाला भी शरीर के लिए अच्छा होता है.

धनिया खाने के क्या फायदे हैं

---विज्ञापन---

जिन महिलाओं को ओवर ब्लीडिंग की दिक्कत होती है यानी रक्तस्त्राव ज्यादा हो रहा हो वे हरे धनिये का सेवन कर सकती हैं. हरा धनिया पीसकर इसका रस निकाल लें. 4 से 5 चम्मच धनिये का रस लेकर उसमें थोड़ा सा कपूर मिला लें. आपको चने की दाल के बराबर कपूर का टुकड़ा लेना है. इन दोनों को अच्छे से मिलाकर तैयार मिश्रण के सेवन से तुरंत लाभ मिलता है.

प्रदर यानी वाइट डिस्चार्ज की समस्या में भी धनिया के हरे पत्तों का रस दिन में 2 से 3 बार पीने पर फायदा मिलता है. इससे रक्त प्रदर की समस्या से भी निजात मिल जाता है.

---विज्ञापन---

धनिया का शरबत भी है फायदेमंद

धनिया का शरबत बनाने के लिए धनिया के रस में मिश्री को मिलाकर धनिया का शरबत बनाया जा सकता है. धनिया के इस पेय को गर्मियों में पिया जाए तो यह लू जैसी दिक्कतों को दूर रखता है. यह शरीर पर शीतल होता है और गर्मी को शांत करता है. पाचन को अच्छा रखने में भी धनिया के फायदे नजर आते हैं.

टॉन्सिल्स में भी दिखता है असर

धनिया के दानों का सेवन किया जाए तो टॉन्सिल्स की दिक्कत कम होने में असर दिखता है. धनिया और मेथी को पीसकर गेंहू के आटे में मिलाकर लेप बनाकर गले पर लगाया जा सकता है. इससे गले की सूजन या फूले हुए टॉन्सिल्स कम होने लगते हैं.

गले के दर्द में धनिया के दानों को चबाया जा सकता है. 4-5 धनिया के दाने (Coriander Seeds) और 2-3 काली मिर्च को साथ मिलाकर चबाएं और लार को अंदर लेते रहें. इससे गले के दर्द से राहत मिलने लगती है.

धनिया में कौन से पोषक तत्व होते हैं

हरा धनिया और धनिया के बीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. इनमें आयरन और विटामिन ए, सी और के की भरपूर मात्रा होती है. इन बीजों से शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स दूर होते हैं.

इन दिक्कतों में भी फायदेमंद है धनिया

  • धनिया के सेवन से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है.
  • धनिया त्वचा और बालों को फायदे देता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुहांसों क दूर रखते हैं.
  • धनिया ब्लड प्यीरिफायर की तरह काम करता है. यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकाल देता है.
  • डायबिटीज (Diabetes) और थायराइड के मरीजों के लिए भी धनिया फायदेमंद होता है.
  • धनिया के सेवन से पाचन ठीक रहता है और बार-बार पाचन संबंधी दिक्कतें नहीं होती हैं.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज से पाना चाहते हैं राहत? बाबा रामदेव का ये रामबाण उपाय करेगा आपकी मदद

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 27, 2026 04:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.