---विज्ञापन---

हेल्थ

इन 5 सब्जियों के छिलके फेंकने की कभी ना करें गलती, सब्जी से भी ज्यादा फायदेमंद हैं ये छिलके

Healthy Vegetable Peels: ऐसी कुछ सब्जियां हैं जिनके छिलके शरीर को एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्व देते हैं और इसीलिए इन्हें सुपरफूड कहा जाता है. इसी बारे में बता रही हैं डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. आइए जानते हैं किन सब्जियों के छिलके खाने की सलाह दे रही हैं डॉक्टर.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 13, 2026 07:43
Vegetable Peels
पोषक तत्वों का भंडार हैं इन सब्जियों के छिलके.

Healthy Peels: सब्जियां हम रोजमर्रा में खाते ही हैं. सब्जियों के बिना हमारी डाइट अधूरी होती है. सब्जियां ना सिर्फ सेहत को एक बल्कि कई फायदे देती हैं. इनमें विटामिन, खनिज और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो दिल से लेकर मधुमेह और स्ट्रोक के जोखिम को कम करती हैं. लेकिन, अक्सर ही लोग सब्जियों को छीलकर खाते हैं जबकि कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिनके छिलके (Vegetable Peels) सब्जी से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. इसी बारे में बता रही हैं डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि ऐसी कौन सी 5 सब्जियां हैं जिनके छिलके सब्जियों से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. आप भी जान लीजिए इन छिलकों के नाम.

यह भी पढ़ें- Garlic Benefits: 7 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

---विज्ञापन---

सेहत से भरपूर होते हैं ये 5 छिलके

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि इन सब्जियों के छिलकों में सब्जी से भी ज्यादा पोषक तत्व होते हैं. ये छिलके फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. ज्यादातर लोग खाना बनाने के लिए सब्जी काटते हैं तो इन छिलकों को उठाकर फेंक देते हैं. लेकिन, इन छिलकों को फेंकना भूल साबित होती है.

आलू – आलू के छिलके में कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी6 की भरपूर मात्रा पाई जाती है. ये तत्व गट हेल्थ और बीपी को अच्छा रखने के लिए बहुत जरूरी हैं.

---विज्ञापन---

खीरा – सलाद के रूप में खीरे को खूब खाया जाता है लेकिन अक्सर लोग खीरे के छिलके को छीलकर फेंक देते हैं. खीरे के छिलके में फाइबर और विटामिन के की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हाइड्रेशन और हार्ट हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है.

बैंगन – इस बैंगनी रंग के छिलके में नासुनिन नाम का स्ट्रॉन्ग एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ब्रेन सेल्स और ब्लड वेसल्स को प्रोटेक्ट करता है. यह कैंसर के रिस्क को कम करने में भी मददगार होता है. इसीलिए बैंगन का भरता बनाकर छिलका वेस्ट करने के बजाय बैंगन की सब्जी खानी चाहिए.

शकरकंद – शकरकंद के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन और इनसोल्यूबल फाइबर होता है. इसीलिए शकरकंद का छिलका खाना भी फायदेमंद होता है.

गाजर – सेहत से भरपूर गाजर के छिलके भी कुछ कम फायदेमंद नहीं होते हैं. इसके छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटिन पाए जाते हैं जो इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और आंखों की सेहत अच्छी रखते हैं.

आप भी इन सब्जियों को छीलकर खाने के बजाय छिलके के साथ खा सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि खाने से पहले छिलका समेत ही सब्जी को अच्छी तरह से धो लें और उसके बाद ही खाएं.

यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Stomach Cancer की पहली स्टेज में कैसे संकेत आते हैं नजर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 13, 2026 07:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.