Khali Pet Lahsun Khane Ke Dayde: लहसुन खाने मे डाला जाए तो यह खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह सेहत को भी कई फायदे देता है. लहसुन (Garlic) में एलिसिन होता है जो शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-माइक्रोबियल और इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण देता है. अगर रोजाना लहसुन खाया जाए और खासतौर से सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाया जाए तो दिल से लेकर इम्यूनिटी तक को फायदे मिलते हैं. ऐसे में यहां जानिए अगर आप 7 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाएंगे तो शरीर को इसके क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

2 / 7
7 दिनों तक सुबह खाली पेट लहसुन खाया जाए तो इससे दिल की सेहत दुरुस्त हो जाती है. लहसुन सिस्टोलिक और डाइस्टोलिक दोनों ब्लड प्रेशर को कम करता है. ब्लड प्रेशर कम होने पर दिल की सेहत अच्छी होने लगती है.

3 / 7
लहसुन के सेवन से गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होता है. यह ट्राइग्लाइसेराइड लेवल्स को घटाता है. ऐसे में कच्चा लहसुन (Raw Garlic) खाया जाए तो गंदा कॉलेस्ट्रोल पिघलने लगता है.

4 / 7
कच्चा लहसुन खाली पेट खाने पर पाचन भी बेहत होने लगता है. यह हेल्दी गट बैक्टीरिया को फायदे देता है.

5 / 7
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित होता है. इम्यूनिटी मजबूत होती है तो शरीर बार-बार इंफेक्शंस का शिकार नहीं होता है.

6 / 7
इंफ्लेमेशन यानी सूजन को कम करने में भी लहसुन का असर दिखता है. लहसुन के गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और क्रोनिक इंफ्लेमेशन को कम करने में असरदार होते हैं.

7 / 7
कच्चे लहसुन को हल्का कूटकर खाया जा सकता है. इसे खाएं और ऊपर से थोड़ा पानी पी लें.